Advertisment

CG News: कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी ने थमाया नोटिस, सैलजा और सिंहदेव पर लगाया था ये आरोप

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी ने कारण बताए नोटिस जारी कर दिया है।

author-image
Bansal News
CG News: कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी ने थमाया नोटिस, सैलजा और सिंहदेव पर लगाया था ये आरोप

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी ने कारण बताए नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने उनसे तीन दिन में जबाव मांगा है।

Advertisment

बता दें, बृहस्पति ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बृहस्पति सिंह के नाम नोटिस जारी किया है।

विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। इसके साथ कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है।

बृहस्पत सिंह ने लगाया था ये आरोप

शुक्रवार को पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव को निशाना बनाते हुए कहा था, प्रदेश में बीजेपी की जीत का श्रेय टीएस सिंहदेव को है, बीजेपी को उन्‍हे राज्यपाल बना देना चाहिए।

Advertisment

इसीके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा को पार्टी से हटाने और बड़े नेताओं के हाथों बिकने का आरोप लगाया था।

उन्‍होने कहा था, ‘’ सैलजा टीएस सिंहदेव को प्रमोट करने की काम कर रही है और  टिकट वितरण के दौरान वे बिक चुकी थी और उन्‍होने यहां का डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाया।

सिर चढ़कर बोल रहा था घमंड- बृहस्पत

बृहस्पति सिंह ने कहा था, ‘’ कांग्रेस नेताओं का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा था कि जिसे टिकट देंगे वही चुनाव जीत जाएगा। लेकिन टिकट देने से कोई चुनाव नहीं जीतता है, जब तक कि उस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का सहयोग ना मिले।‘’

Advertisment

इसीके साथ उन्‍होने आरोप लगाया था कि टीएस सिंहदेव बीजेपी को घेरने की बजाए पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे। कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि पर्टी ने सभी वादे पूरे कर दिए हैं, लेकिन सिंहदेव कह रहे थे कि कांग्रेस ने महज 12 वादे ही पूरे किए हैं।

ये भी पढ़ें: 

Danish Ali Suspend: BSP ने सांसद दानिश अली को किया निष्कासित, जानें कारण

आज की बड़ी खबरें: सांसद दानिश अली को मायावती ने पार्टी से किया निलंबित, MP-छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को

Advertisment

MP News: शहडोल में खलिहान में रखी फसल में लगाई आग, 40 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर राख

Hair Care Tips: अगर आपके भी होते हैं सर्दियों में बाल खराब? इन 5 हेयर केयर टिप्स को करें फॉलो

Sonia Gandhi Birthday: आज 77 साल की हुई कांग्रेस की सीनियर लीडर, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Advertisment
raipur news chhattisgarh politics chhattisgarh news CG Congress brihaspati singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें