/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/irctc-5-2026-01-28-14-50-49.jpg)
IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में IRCTC ने सिक्किम सिल्वर नामक टूर पैकेज लॉन्च किया है. 5 रात और 6 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत 2 फरवरी से होगी.
जानें इस टूर पैकेज की खासियत
उत्तर बंगाल और सिक्किम देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक हैं. उत्तर बंगाल और सिक्किम में पहाड़, चाय बागान, जंगल और नदियां हैं. यह स्थान असीम प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और यहां कई ऐसे अनोखे स्थान हैं जहां आप जा सकते हैं.
उत्तर-पूर्वी भारत नीले पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों और लाल नदी की भूमि है. पूर्वी हिमालय की गोद में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीवन, वनस्पति और जीव-जंतुओं से समृद्ध है और यहां के लोग भी रंग-बिरंगे हैं.
कितना होगा किराया
इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से दार्जिलिंग ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 26960 रुपये किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 20380 रुपये है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20110 रुपये है.
कैसे करें बुकिंग
आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us