Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: कम समय में अमृतसर यात्रा करने का सुनहरा मौका, जानें किराया व अन्य डिटेल्स

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश-विदेश में घूमने के लिए समय-समय पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली-अमृतसर जानें के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जनवरी से होगी और ये 1 रात व 2 दिन का टूर पैकेज है.

author-image
Satya Sharma
irctc (1)

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश-विदेश में घूमने के लिए समय-समय पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली-अमृतसर जानें के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जनवरी से होगी और ये 1 रात व 2 दिन का टूर पैकेज है. 

Advertisment

बता दें कि अमृतसर सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है. अमृतसर में हरमंदिर साहिब के नाम से जाना जाने वाला यह सबसे भव्य और सबसे पुराना गुरुद्वारा है. अमृतसर के मध्य में स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. यह मंदिर अमृत सरोवर नामक एक तालाब के बीच में स्थित है. इसी तालाब के नाम पर शहर का नाम रखा गया है. अमृतसर के मध्य में स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. 

टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी, जहां से आपको शताब्दी एक्सप्रेस के द्वारा अमृतसर स्टेशन ले जाया जाएगा. इस दौरान आपको वाघा बॉर्डर भी ले जाया जाएगा. वहीं, अगले दिन स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. यह केवल दो दिन की यात्रा में जिसमें आपको वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग के दर्शन कराए जाएंगे. इस टूर पैकेज में आपके भोजन और ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा ही की जाएगी. 

कितना होगा किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 13235 रुपये/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 8625 रुपये/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8160 रुपये/- रुपये है.

Advertisment

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: साईं भक्तों के लिए खुशखबरी, 21 जनवरी से शुरू होगा आईआरसीटीसी का चेन्नई-शिरडी टूर

amritsar golden temple golden temple Amritsar New Delhi travel IRCTC tour package 2026 IRCTC Tour Package IRCTC
Advertisment
चैनल से जुड़ें