Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: सिर्फ 5 दिन में करें धोलावीरा-भुज-रण उत्सव की सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया शानदार टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के विभिन्न प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में IRCTC ने मुंबई से भुज, धोलावीरा के साथ रण उत्सव घूमने के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है।

author-image
Satya Sharma
IRCTC

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के विभिन्न प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में IRCTC ने मुंबई से भुज, धोलावीरा के साथ रण उत्सव घूमने के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है, जिसकी शुरुआत 27 फरवरी से होगी।

Advertisment

जानें टूर पैकेज की खासियत

IRCTC का रण उत्सव पैकेज कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ आता है। रण उत्सव इस क्षेत्र की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम है, जो अपने जातीय स्वरूप और उत्सवपूर्ण उत्साह के लिए प्रसिद्ध है। यह त्योहार कारीगरों और शिल्पकारों की रचनात्मक प्रतिभा, लोक संगीत और प्रस्तुतियों की विविधता, संस्कृति और समुदायों के मिश्रित प्रतिनिधित्व के साथ-साथ पारिस्थितिकी की व्यापक विविधता को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। ये सभी और भी बहुत कुछ कच्छ और यहां के लोगों का वर्णन और परिभाषा प्रस्तुत करते हैं।

This may contain: the sun is setting over an expanse of sand with small boats in the water and people walking on it 

IRCTC का मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय "धोलावीरा और रोड टू हेवन के साथ रण उत्सव रेल टूर पैकेज" प्रदान करता है, जो मुंबई से शुरू होने वाला एक सर्व-समावेशी और किफायती रेल टूर पैकेज है, जिसमें 3rd AC और 2nd AC में कन्फर्म ट्रेन टिकट शामिल हैं।

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से भुज ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 34750 रुपये/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 21700 रुपये/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20100 रुपये/- है।

Advertisment

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: सस्ते में करें हैदराबाद-नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी की सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज

train Mumbai IRCTC IRCTC Tour Package Bhuj trip Kutch Rann Utsav IRCTC tour package 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें