Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: सस्ते में करें हैदराबाद-नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी की सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 3 रात और 4 दिनों का हैदराबाद, नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी टूर लॉन्च किया है।

author-image
Satya Sharma
IRCTC

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय पर देश के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने 3 रात और 4 दिनों का हैदराबाद, नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी टूर लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 फरवरी से होगी। 

Advertisment

जानें टूर पैकेज की खासियत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद अपने ऐतिहासिक आकर्षण, 'निजामी' नवाबी संस्कृति और आधुनिक 'साइबराबाद' के रूप में अपनी पहचान के लिए प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए चार मिनार, गोलकोंडा किला, हुसैन सागर झील, बिरला मंदिर आदि जैसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।

This may contain: an old castle like building sitting on top of a lush green field

हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत फिल्म स्टूडियो परिसर है। 1996 में स्थापित, यह बाहुबली जैसे प्रसिद्ध सेट, एडवेंचर पार्क और मनोरंजन के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह स्थान सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहता है और यहां का टिकट मूल्य वयस्कों के लिए लगभग ₹1730 से शुरू होता है।

This may contain: four different images show the entrance to an amusement park 

नागार्जुन सागर भारत के तेलंगाना (नलगोंडा जिला) और आंध्र प्रदेश पलनाडु जिले की सीमा पर कृष्णा नदी पर बना दुनिया का सबसे बड़ा और ऊंचा (124 मीटर) चिनाई वाला बांध है। 1955-1967 के दौरान निर्मित यह परियोजना सिंचाई और जलविद्युत का प्रमुख स्रोत है। यहां एक विशाल कृत्रिम झील और प्रसिद्ध नागार्जुनकोंडा बौद्ध स्थल भी मौजूद है।

Advertisment

This may contain: people standing in front of a large dam with water pouring out of it's gates

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से हैदराबाद ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 18880 रुपये/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 13830 रुपये/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8690 रुपये/- है।

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: बजट में नैनीताल घूमने का मौका, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया शानदार टूर पैकेज

Advertisment
train IRCTC travel Hyderabad IRCTC Tour Package trip IRCTC tour package 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें