IRCTC Tour Package 2026: परिवार संग घूमने का है प्लान? आईआरसीटीसी लाया जोधपुर-जैसलमेर टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश-विदेश में घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने जोधपुर-जैसलमेर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है।

IRCTC

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी देश-विदेश में घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने जोधपुर-जैसलमेर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस 3 रात और 4 दिनों के टूर पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी से होगी। 

जानें टूर पैकेज की शुरुआत

जोधपुर भारतीय राज्य राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने पूरे साल के उज्ज्वल, धूप वाले मौसम के कारण "सूर्य शहर" के नाम से जाना जाता है।  मेहरानगढ़ किले के आसपास नीले रंग से रंगे घरों के कारण इसे "नीला शहर" भी कहा जाता है।

This may contain: the blue city is lit up at night with lights on it's walls and buildings

जैसलमेर का नाम इसके संस्थापक राजपूत राजा जैसल के नाम पर रखा गया है। जैसलमेर का अर्थ है "जैसल का पहाड़ी किला"। जैसलमेर को कभी-कभी "भारत का स्वर्ण नगर" भी कहा जाता है क्योंकि यहां की पीली रेत शहर और उसके आसपास के क्षेत्र को एक सुनहरा-पीला रंग देती है।

This may contain: an aerial view of a city with lots of old buildings and trees in the foreground

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:IRCTC Tour Package 2026: सस्ते में करें हैदराबाद-नागार्जुन सागर और रामोजी फिल्म सिटी की सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से जोधपुर ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप ट्रेन में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 31,170 रुपये/- किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 15,850 रुपये/- है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 12,600 रुपये/- है।

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package 2026: सिर्फ 5 दिन में करें धोलावीरा-भुज-रण उत्सव की सैर, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया शानदार टूर पैकेज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article