Advertisment

रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टरफाइनल: MP को जम्मू कश्मीर ने किया बाहर, 42 बार की चैंपियन मुंबई को कर्नाटक ने हराया, KL राहुल की सेंचुरी

मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अपने घरेलू मैदान इंदौर में यह एमपी की बड़ी हार है। वहीं 42 बार की चैंपियन मुंबई को कर्नाटक ने चार विकेट से हरा दिया।

author-image
BP Shrivastava
Ranji Trophy 2025-26 MP lost

Ranji Trophy 2025-26 MP lost: मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अपने घरेलू मैदान इंदौर में यह एमपी की बड़ी हार है। वहीं 42 बार की चैंपियन मुंबई को कर्नाटक ने चार विकेट से हरा दिया। इस जीत में केएल राहुल की सेंचुरी अहम रही।

Advertisment

जम्मू के आकिब नबी ने झटके 12 विकेट

Ranji Trophy 2025-26 MP lost)
एमपी के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी ने 12 विकेट झटके।

रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। छह साल पहले जम्मू-कश्मीर ने नॉकआउट में जगह बनाई थी, लेकिन टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 

 मुकाबले में आकिब नबी ने 12 विकेट लिए और जम्मू कश्मीर की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisment

आकिब नबी ने लिए 7 विकेट

इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर 194 रन पर ऑलआउट हो गया। शुभम खजुरिया ने 60 और युद्धवीर सिंह चरक ने 41 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 5 विकेट झटके। मध्यप्रदेश अपनी पहली पारी में 152 रन पर ही सिमट गया। यश दुबे ने फिफ्टी लगाई। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 40 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। सुनील कुमार को 3 विकेट मिले।

248 के जवाब में MP 234 रन पर ढेर

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने फिर एक बार निचले क्रम के बल्लेबाजों की मदद से 248 का स्कोर बनाया। वंशराज शर्मा ने 54 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए। मध्यप्रदेश को 291 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 234 रन पर ढेर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान ! ICC ने कुछ शर्त मानी और कुछ नहीं, पाक की ओर से अनाउंसमेंट का इंतजार

Advertisment

पहले सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। ये मैच 15 फरवरी से शुरू होगा। उत्तराखंड ने क्वार्टरफाइनल में झारखंड को पारी और 6 रन से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई थी। उत्तराखंड की टीम भी पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है और अब कर्नाटक से टकराएगी।

Ranji Trophy 2025-26 MP lost
Advertisment
चैनल से जुड़ें