/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/india-vs-pakistan-t20-world-cup-icc-bcci-hindi-news-2026-02-09-23-12-32.jpg)
India Vs Pakistan T20 World Cup: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होगा। ICC और PCB के बीच हुई मीटिंग में ICC ने पाकिस्तान बोर्ड की कुछ मांग मान लीं और कुछ खारिज कर दीं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ 15 फरवरी को मैच खेले। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जब पाकिस्तान सरकार से बात की तो पाक सरकार ने PCB को भारत के साथ मैच खेलने के निर्देश दे दिए।
बांग्लादेश का पाकिस्तान से अनुरोध
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/bcb-order-2026-02-09-23-14-53.jpg)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर दिया है। अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि वह भारत के खिलाफ T20 विश्व कप का मुकाबला खेले। आगे कहा गया कि इस मुश्किल समय में बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों से हम बहुत प्रभावित हैं। हमारा भाईचारा हमेशा बना रहे। कल पाकिस्तान की अपनी छोटी सी यात्रा के बाद हमारी चर्चाओं से निकलने वाले सकारात्मक नतीजों को देखते हुए मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि पूरे क्रिकेट ईको सिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेले।
बांग्लादेश को नहीं मिलेगी सजा
ICC ने बांग्लादेश और पाकिस्तान की शर्तों को लेकर साफ कहा है कि बांग्लादेश को इस पूरे घटनाक्रम के लिए किसी भी तरह से दंडित नहीं किया जाएगा। वह भले ही टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहा है, लेकिन उसे ICC में उसका तय रेवेन्यू मिलता रहेगा।
ICC ने पाकिस्तान की ये मांग ठुकराईं
लाहौप में बांग्लादेश, पाकिस्तान बोर्ड और ICC के अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग पाकिस्तान की ओर से कहा कि ICC भारत से कहे कि वो पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेले। ICC ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। ICC ने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं।
मीटिंग में भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन इसे भी इसी आधार पर ICC ने खारिज कर दिया।
मीटिंग में ये मांग भी की गई कि भारत को इस साल बांग्लादेश का दौरा करना चाहिए, लेकिन ICC ने इनकार कर दिया। ICC ने कहा कि ये फैसला पूरी तरह से क्रिकेट बोर्ड और सरकारों पर निर्भर करता है।
पीएम शहबाज से बात करेंगे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी
लाहौर में PCB अध्यक्ष और ICC के अधिकारियों के बीच हुई लंबी मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान ने तत्काल 15 फरवरी को होने वाले मैच पर फैसला नहीं लिया। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह लेना चाहते हैं।
पाकिस्तान सरकार का फैसला, भारत के साथ मैच खेलेंगे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/09/india-vs-pakistan-t20-world-cup-icc-bcci-2026-02-09-21-30-41.jpeg)
सोमवार देर रात भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार का फैसला आया। पाकिस्तान सरकार ने PCB को भारत के खिलाफ मैच खेलने के निर्देश दे दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टरफाइनल: MP को जम्मू कश्मीर ने किया बाहर, 42 बार की चैंपियन मुंबई को कर्नाटक ने हराया, KL राहुल की सेंचुरी
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच कोलंबो में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान का मैच सीधे रेवेन्यू से जुड़ा है। दोनों देशों के बीच होने वाला मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है। अगर मैच नहीं होता तो इसका असर सिर्फ ICC पर नहीं बल्कि सभी क्रिकेट बोर्ड्स की इनकम पर पड़ता।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us