
India South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम ने डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका (India/South Africa) को 9 विकेट से रौंदकर सीरीज अपने नाम कर ली है। (India South Africa 3rd ODI)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/06/yashasvi-jaiswal-2025-12-06-21-25-01.jpg)
महज 40 ओवरों में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली टीम इंडिया ने मेहमान टीम को सिर्फ 270 रन पर रोक दिया और लक्ष्य को महज 40 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस एकतरफा प्रदर्शन के साथ भारत ने न केवल यह मुकाबला जीता, बल्कि सीरीज भी अपने नाम कर ली। (India South Africa Match)
जायसवाल और कोहली की 155 रनों की साझेदारी
271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की विशाल साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 75 रनों की शानदार पारी खेली, जो इस सीरीज में उनका पहला अर्धशतक रहा।
जायसवाल ने 111 गेंदों पर पहला शतक लगाया
यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंदों पर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया और जीत की नींव रखी। उनके साथ आए विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर टीम इंडिया को 40वें ओवर में ही शानदार जीत दिला दी।
डी कॉक का शतक, कुलदीप-प्रसिद्ध का कहर
साउथ अफ्रीका (India South Africa ODI) की पारी की एकमात्र चमक अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकली, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। कप्तान टेम्बा बावुमा (48), डेवाल्ड ब्रेविस (29) और मैथ्यू ब्रीट्जकी (24) की छोटी पारियों की मदद से टीम 270 रन तक पहुंच सकी। भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया और दोनों ने 4-4 विकेट लेकर अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
ये भी पढ़ें: क्या Tanya Mittal जीतेगी Bigg Boss 19? वोट अपील के लिए अपनाई अनोखी स्ट्रेटजी, दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशनों पर छाईं
तीसरा वनडे: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
| क्रमांक | भारत (India) | साउथ अफ्रीका (South Africa) |
| 1 | केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर) | टेम्बा बावुमा (कप्तान) |
| 2 | रोहित शर्मा | क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) |
| 3 | यशस्वी जायसवाल | रायन रिकेल्टन |
| 4 | विराट कोहली | ऐडन मार्करम |
| 5 | ऋतुराज गायकवाड | मैथ्यू ब्रीट्जकी |
| 6 | तिलक वर्मा | डेवाल्ड ब्रेविस |
| 7 | रवींद्र जडेजा | मार्को यानसन |
| 8 | हर्षित राणा | कॉर्बिन बॉश |
| 9 | कुलदीप यादव | केशव महाराज |
| 10 | अर्शदीप सिंह | लुंगी एनगिडी |
| 11 | प्रसिद्ध कृष्णा | ओटनील बार्टमैन |
ये भी पढ़ें: सरकार ने तय किए नए हवाई किराए; अब 500 किमी तक अधिकतम ₹7,500
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us