/bansal-news/media/media_files/2025/12/16/ipl-2026-auction-2025-12-16-02-06-49.jpg)
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में शुरू होगा। इसके लिए 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है। नीलामी में 350 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे, लेकिन 77 प्लेयर्स की ही किस्मत चमकेगी। क्योंकि टीमों में इतने ही प्लेयर्स की जगह खाली है। इस बार की नीलामी में
40 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है, वहीं 227 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे कम 30 लाख रुपए है।
पंत अब तक के सबसे महंगे प्लेयर
IPL मिनी ऑक्शन में अक्सर टीमें कुछ प्लेयर्स पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर देती हैं। आईपीएल इतिहास में 6 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत देकर खरीदा। वहीं ऑक्शन इतिहास में अब तक सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत पिछले साल मेगा ऑक्शन में बिके थे। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए में खरीदा था।
KKR के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मिनी ऑक्शन में अब तक के सबसे बड़े पर्स 64.3 करोड़ रुपए के साथ उतरे हैं, जिससे वे बोली की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास भी भरपूर बजट है, जो उन्हें खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण ताकत देता है।'
इन पर लग सकती है सबसे ऊंची बोली
इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन से सबसे ऊंची बोली की उम्मीद की जा रही है, वहीं वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन और रवि बिश्नोई जैसे प्लेयर भी फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींच सकते हैं। पर्याप्त पर्स होने के कारण टीमें अनकैप्ड और उभरते हुए प्लेयर्स को बड़े उत्साह के साथ खरीद सकती हैं, जिससे युवा प्लेयर्स के लिए बोली की कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
मार्च के अंतिम हफ्ते में शुरू होगा IPL
इस बार का आईपीएल मार्च के अंतिम हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। कुल मिलाकर, 2026 IPL मिनी ऑक्शन एक हाई-स्टेक, पूरे ध्यान से देखे जाने वाला इवेंट साबित होगा। जहां फ्रेंचाइजियां अपने पर्स का इस्तेमाल स्टार प्लेयर्स और उभरते खिलाड़ियों को सुरक्षित करने के लिए करेंगी।
किस टीम के पास कितना पैसा ?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - ₹64.3 करोड़ (13 स्लॉट्स भरने हैं)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - ₹43.4 करोड़ (9 स्लॉट्स)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ₹25.5 करोड़ (10 स्लॉट्स)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ₹22.95 करोड़ (6 स्लॉट्स)
दिल्ली कैपिटल्स (DC) - ₹21.8 करोड़ (8 स्लॉट्स)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ₹16.4 करोड़ (8 स्लॉट्स)
राजस्थान रॉयल्स (RR) - ₹16.05 करोड़ (9 स्लॉट्स)
गुजरात टाइटन्स (GT) - ₹12.9 करोड़ (5 स्लॉट्स)
पंजाब किंग्स (PBKS) - ₹11.5 करोड़ (4) स्लॉट्स)
मुंबई इंडियंस (MI) - ₹2.75 करोड़ (5 स्लॉट्स)
अधिकतम कितने खिलाड़ी बिकेंगे ?
2026 ऑक्शन लिस्ट में कुल 350 प्लेयर्स को शामिल किया गया है, लेकिन फ्रेंचाइजी टीम्स अधिकतम 77 प्लेयर्स पर ही बोली लगा सकेंगी। इनमें से विदेशी प्लेयर्स की संख्या 31 से ज्यादा नहीं होगी। 46 प्लेयर्स इंडियन होंगे। इसलिए ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है।
शॉर्टलिस्ट किए गए 350 खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं यानी इस बार भी ऑक्शन में इंडियन प्लेयर्स का दबदबा कायम रहने की उम्मीद है, जबकि सीमित स्लॉट (31) के चलते विदेशी प्लेयर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: India South Africa 3rd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, जायसवाल का शतक, 2-1 से सीरीज पर कब्जा
IPL ऑक्शन 2026 की खास बातें जो आप जानना चाहते हैं-
Q. IPL 2026 ऑक्शन कब होगा ?
A. ऑक्शन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा।
Q.IPL 2026 ऑक्शन कहां होगा ?
A. इस साल का ऑक्शन अबू धाबी, UAE में आयोजित किया जा रहा है।
Q. IPL 2026 ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा ?
A. ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।
Q. IPL 2026 ऑक्शन टीवी पर कहां देख सकेंगे ?
A. लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर उपलब्ध होगा।
Q. IPL 2026 ऑक्शन लाइव स्ट्रीम कहां देखें ?
A. Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vaishnavi Sharma: पिता ने कभी प्रैक्टिस कराने बेच दिया था घर.. अब पहली बार इंडियन टीम से खेलेगी अपने ग्वालियर की बेटी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें