Advertisment

इंदौर में भारत पहली बार ODI मैच हारा: मुकाबले के साथ न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, कोहली का वनडे में 54वां शतक

इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। यहां वनडे में भारत के अजेय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इंदौर में भारत पहली बार कोई वनडे मुकाबला हारा है। होलकर स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हरा दिया।

author-image
BP Shrivastava
India vs New Zealand Indore ODI

India vs New Zealand Indore ODI: इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया। यहां वनडे में भारत के अजेय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इंदौर में भारत पहली बार कोई वनडे मुकाबला हारा है। होलकर स्टेडियम में रविवार, 18 जनवरी को वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हरा दिया।
इंदौर में भारत के लिए सिर्फ विराट कोहली का शतक अहम रहा। विराट ने वनडे में अपने करियर का 54वां शतक बनाया। हालांकि, न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स से सेंचुरी जमाई।

Advertisment
New Zealand
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज चैंपियन न्यूजीलैंड टीम। कीवीज टीम ने भारत में पहली बार ODI सीरीज 2-1 से जीती।

 न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। जबाव में टीम इंडिया 46 ओवर में 296 रन ही बना सकी।

काम नहीं आई विराट की सेंचुरी

virat
विराट कोहली ने इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 रन बनाए।

विराट कोहली ने 108 गेंदों में 124 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। यह विराट के वनडे करियर की 54वीं सेंचुरी है। विराट ने अपनी 124 रन की पारी में 10 चौके और तीन छक्के जमाए। वहीं विराट का साथ पहले नितिश रेड्डी (53) और फिर हर्षित राणा (52) ने अच्छे से दिया। दोनों फिफ्टी जमाई। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कप्तान शुभमन गिल ने 23 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisment

फॉल्क्स-क्लार्क ने झटके 3-3 विकेट

कीवीज टीम के गेंदबाज जैक फॉल्क्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट लिए। वहीं जैडन लेनोक्स को दो सफलताएं मिलीं। काइल जैमिसन के खाते में कप्तान शुभमन गिल का विकेट आया। जैमिसन ने गिल को बोल्ड किया।

Glenn Phillips and Daryl Mitchell
न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स...दोनों ने इंदौर वनडे में शतक जमाए।
Advertisment

मिचेल-फिलिप्स का शानदार शतक

न्यूजीलैंड के धुरंधर बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक जमाए। दोनों ने 219 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल ने 131 रन पर 137 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल हैं, जबकि फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और तीन छक्के लगाए।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। नितीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा को कोई सफलता नहीं मिली।

इंदौर में 7 जीत के बाद हारा भारत

इंदौर, अब तक टीम इंडिया के लिए लकी रहा था, लेकिन रविवार, 18 जनवरी को आठवें वनडे में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंदौर में वनडे मुकाबले में यह भारत की पहली हार है। इससे पहले खेले गए सभी सात वनडे मैचों में भारत ने जीत हासिल की थी। इसमें न्यूजीलैंड खिलाफ  24 जनवरी 2023 को खेला गया मैच भी शामिल है। जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और  इंग्लैंड के खिलाफ दो-दो मैच भी टीम इंडिया जीत चुकी थी। साथ ही साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत का रिकॉर्ड रहा है। 

Advertisment
  • 18 जनवरी 2026- न्यूजीलैंड 41 रन से जीता
  • 24 सितंबर 2023- ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया 

  • 24 जनवरी 2023- न्यूज़ीलैंड को 90 रन से हराया। 

  • 24 सितंबर 2017-ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी।

  • 14 अक्टूबर 2015- साउथ अफ्रीका को 22 रनों से हराया।

  • 8 दिसंबर 2011- वेस्टइंडीज को 153 रनों से शिकस्त दी।

  • 17 नवंबर 2008- इंग्लैंड को 54 रनों चटाई धूल।

  • 15 अप्रैल 2006- इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में नया नियम: अब बल्लेबाज नहीं करेगा फील्डिंग, जानें किस टूर्नामेंट में पहली बार होगा इस्तेमाल

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

Advertisment

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैडन लेनोक्स।

ये भी पढ़े:  रायपुर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला: टिकट के लिए उमड़ी भीड़, लाइव मैच देखने के लिए उत्साहित दिखे क्रिकेट प्रेमी

cricket news India vs New Zealand Indore ODI
Advertisment
चैनल से जुड़ें