Advertisment

क्रिकेट में नया नियम: अब बल्लेबाज नहीं करेगा फील्डिंग, जानें किस टूर्नामेंट में पहली बार होगा इस्तेमाल

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन से अनोखा नियम लागू करने जा रही है। जिसमें बल्लेबाज फील्डिंग नहीं करेगा। इससे टी-20 लीग BBL की तस्वीर ही बदल जाएगी और क्रिकेट बेहद रोमांचक हो जाएगा।

author-image
BP Shrivastava
Cricket New Rule BBL

Cricket New Rule BBL: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन से अनोखा नियम लागू करने जा रही है। जिसमें बल्लेबाज फील्डिंग नहीं करेगा। इससे टी-20 लीग BBL की तस्वीर ही बदल जाएगी और क्रिकेट बेहद रोमांचक हो जाएगा।

Advertisment

 इस नए नियम के तहत टीमों को एक "Designated hitter" (सिर्फ बल्लेबाजी करने वाला) और एक "Designated Fielder" (सिर्फ फील्डिंग करने वाला) खिलाड़ी चुनने की छूट होगी।

बेसबॉल से लिया यह नियम

इस नियम का मकसद क्रिकेट के बड़े और विस्फोटक बल्लेबाजों को लीग में लंबे समय जोड़े रखना है, ताकि वे फील्डिंग के दौरान चोटिल होने से बच सकें और सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर सकें। इस नियम को बेसबॉल से लिया गया है।

सीनियर क्रिकेटर्स को मिलेगा फायदा

इस बदलाव से एडिलेड स्ट्राइकर्स के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस लिन और पर्थ स्कॉर्चर्स के स्टार मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी लंबे समय तक क्रिकेट से जुड़े रह सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ फील्डिंग में चोट का खतरा अधिक बढ़ जाता है,  यह नियम से वे चोटिल होने से बच सकेंगे।

Advertisment

bbl root

टेस्ट क्रिकेटर्स को करेगा आकर्षित

BBL के ऑर्गनाइजर उम्मीद कर रहे हैं कि यह नियम ट्रेविस हेड जैसे थके हुए टेस्ट क्रिकेटर को भी लीग में खेलने के लिए प्रेरित करेगा। हेड ने हाल ही में एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मौजूदा बीबीएल सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

नए रूल के समर्थन में रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड रिकी पोंटिंग ने इस नए रूल को सही बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी अपने करियर के उस दौर में होते हैं जब वे फील्डिंग में ज्यादा असर नहीं डाल पाते। उन्हें चोट लगने का भी डर रहता है। ऐसे में अगर ये नियम उन्हें खेलने में मदद करता है, तो ये शानदार है।

Designated Batter-Fielder रूल ?

Designated Batter और Designated Fielder दोनों को गेंदबाजी की परमिशन नहीं होगी। हालांकि Designated Fielder विकेटकीपिंग कर सकता है। अगर कोई टीम इस रूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है तो वो नॉर्मल प्लेइंग इलेवन के साथ खेल सकती है।

Advertisment

दुनियाभर के खिलाड़ियों ने दिया पॉजिटिव फीडबैक

मेलबर्न स्टार्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस नए नियम को लेकर कहा कि ये टूर्नामेंट में नया रोमांच जोड़ेगा। देखना दिलचस्प होगा कि सभी टीम इसे कैसे इस्तेमाल करती हैं। वहीं BBL कंसल्टेंट ट्रेंट वुडहिल का कहना है कि ये नियम टीमों की रणनीति में नई परत जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के खिलाड़ियों से इस रूल पर पॉजिटिव फीडबैक मिला है। अगले सीजन में और बड़े नाम BBL में आ सकते हैं। अभी ये नया नियम विमेंस फिलहाल यह नियम महिला बिग बैश लीग (WBBL) में लाग नहीं होगा, लेकिन भविष्य में इस पर विचार होगा।

big bash league bbl Cricket New Rule BBL
Advertisment
चैनल से जुड़ें