/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/maruti-suzuki-victorious-csd-price-soldiers-discount-icoty-2026-hindi-zxc-2025-12-23-16-36-57.jpg)
Maruti Suzuki Victorious Offer: Maruti Suzuki Victorious, जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित Indian Car of the Year (ICOTY) 2026 का खिताब मिला है। अब देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए और भी अधिक किफायती हो गई है। कंपनी ने दिसंबर 2025 से इस नई एसयूवी को Canteen Stores Department (CSD) में शामिल कर बिक्री शुरू कर दी है। इसके साथ ही सेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों, रिटायर्ड कर्मियों और पात्र आश्रितों को अब Maruti Victorious CSD Price के रूप में एक्स-शोरूम कीमत से लाखों रुपये की छूट मिल रही है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/4-2025-12-23-16-56-50.jpg)
CSD में कार खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत
आज के समय में एक प्रीमियम SUV खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है। लेकिन CSD Car Purchase की सुविधा की वजह से सैन्यकर्मियों को टैक्स में लगभग 50% तक की छूट मिलती है। यही वजह है कि Maruti Victorious CSD Price एक्स-शोरूम कीमत से काफी कम हो जाती है, जिससे कुल खर्च में बड़ा फर्क आता है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/3-2025-12-23-16-57-32.jpg)
CSD के ज़रिए मिलने वाला यह फायदा सैनिकों के लिए आर्थिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि विक्टोरिस को CSD में शामिल किया जाना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Maruti Victorious CSD Price List (GST सहित)
| वैरिएंट | इंजन व गियरबॉक्स | CSD कीमत |
|---|---|---|
| LXI | 1.5L पेट्रोल – MT | ₹8,77,000 |
| VXI | 1.5L पेट्रोल – MT | ₹9,82,000 |
| ZXI | 1.5L पेट्रोल – MT | उपलब्ध नहीं |
| ZXI (O) | 1.5L पेट्रोल – MT | ₹11,75,000 |
| ZXI Plus | 1.5L पेट्रोल – MT | उपलब्ध नहीं |
| ZXI Plus (O) | 1.5L पेट्रोल – MT | ₹13,23,000 |
Victorious CSD Price बनाम Ex-Showroom Price — कितना फायदा?
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/2-2025-12-23-16-58-34.jpg)
मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस की CSD कीमत उसकी एक्स-शोरूम कीमत से लगभग ₹1.72 लाख से लेकर ₹2.67 लाख तक सस्ती है। यह अंतर वैरिएंट के हिसाब से बदलता है, लेकिन हर मॉडल में बचत काफी स्पष्ट है। इस बचत की वजह मुख्य रूप से टैक्स राहत है, जो केवल CSD खरीदारों को मिलती है।
ICOTY 2026 जीतने वाली SUV अब और भी किफायती
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/23/5-2025-12-23-17-00-13.jpg)
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ICOTY 2026 को अपने नाम करने के बाद Maruti Victorious की मार्केट में लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इसने अपने करीबी प्रतिद्वंदी Skoda Kylaq को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता।
ये भी पढ़ें - Tata Sierra Vs Maruti Victoris: फीचर्स, इंजन, कीमत और साइज़ में कौन बेहतर? पढ़ें पूरा कंपैरिजन
अब इसके CSD में आ जाने से यह SUV न केवल आम ग्राहकों बल्कि सैनिकों के बीच भी बड़ी पसंद बन सकती है। CSD में शामिल होने से विक्टोरिस की बिक्री बढ़ने की संभावना भी मजबूत हो गई है।
ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update: केंद्र ने NIA के निदेशक जनरल सदानंद वसंत डेटे को मूल कैडर महाराष्ट्र भेजने का फैसला लिया
CSD के ज़रिए Maruti Victorious क्यों खरीदें?
टैक्स में 50% तक छूट
एक्स-शोरूम कीमत से लाखों रुपये कम
विश्वसनीय और सुरक्षित SUV
मिलिट्री कर्मियों के लिए आसान प्रोसेस
नए मॉडल पर भारी बचत का मौका
ये भी पढें - पूर्वांचल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सात जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र, वाराणसी-मिर्जापुर भी शामिल
ये भी पढ़ें - KIA Seltos 2026 Facelift: नया डिजाइन, डुअल-स्क्रीन इंटीरियर... क्या है खास इस बार नई Seltos में? जानें प्राइस और फीचर्स
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें