/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/best-suv-under-15-lakh-xuv-7xo-vs-tata-safari-vs-mg-hector-hindi-news-zxc-1-2026-01-17-11-30-06.jpg)
Best SUV Under 15 Lakh: क्या आप भी नए साल में कार खरीदने का प्लान कर रहें हैं। लेकिन कनफ्यूज हैं कि कौन-सी कार है आपके लिए सबसे बेस्ट। अगर आप 15 लाख रुपए के बजट में एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो आपकी फैमिली के लिए आरामदायक हो पावरफुल भी लगे और फीचर्स में भी कोई कमी न हो तो Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और MG Hector आपके लिए बेहतरीन ऑप्शनों में से एक है। तीनों ही कारों के अपनी यूनीक फीचर्स है स्पेसीफिकेशंस है जो खरीदारों को आकर्षित करती हैं।
कीमत और बजट में फिट बैठती SUV
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/best-suv-under-15-lakh-xuv-7xo-vs-tata-safari-vs-mg-hector-hindi-news-zxc-2026-01-17-11-30-29.jpg)
15 लाख के बजट को ध्यान में रखें तो तीनों SUVs की एंट्री लेवल वेरिएंट अवेलेबल हैं। जहां Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये है तो वहीं Tata Safari 13.29 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि MG Hector की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है। कीमत के लिहाज से देखा जाए तो Safari थोड़ी किफायती नजर आती है। फीचर्स और स्पेसीफिकेशंस की बात करें तो XUV 7XO और Hector मिड साइज SUV सेगमेंट में काफी आगे निकल जाती हैं। SUV Comparison Under 15 Lakh
इंजन, पावर और ड्राइविंग अनुभव
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/best-suv-under-15-lakh-xuv-7xo-vs-tata-safari-vs-mg-hector-hindi-news-zxc-2-2026-01-17-11-33-11.jpg)
तीनों कारों के कम्पेरीजन में Mahindra XUV 7XO सबसे ज्यादा पावरफुल SUV है। इसमें 1997 cc का Turbo Petrol इंजन आता है जो 200 bhp की ताकत और 380 Nm का टॉर्क देता है। Tata Safari में 1498 cc का Turbo Petrol इंजन मिलता है जो 168 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। तो वहीं MG Hector 1451 (MG Hector Facelift 2026) cc का Turbo Petrol इंजन 141 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क देता है। अगर आप रोजाना लॉग-ड्राइव संबंधित रूट कवर करते हैं तो XUV 7XO आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। Best SUV Under 15 lakh in India
फैमिली के लिए सीटिंग और स्पेस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/press-17jan22-02-2026-01-17-11-34-28.jpg)
अगर आप फैमिली के लिए कार खरीदने की सोच रहें तो ऐसे में सीटिंग अरेंजमेंट सबसे बड़ा रोल प्ले करता है। Mahindra XUV 7XO और Tata Safari दोनों 7-सीटर कार है। इनमें 3 rows हैं मिलती हैं, जो 7 लोगों की बड़ी फैमिली के लिए काफी उपयोगी होगी। MG Hector एक 5-सीटर कार है जिसमें 2 row मिलती है। Mahindra XUV 7XO vs Tata Safari
सेफ्टी में कौन आगे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/20211110034720_mahindra_xuv700_gncap-2026-01-17-11-35-48.jpg)
अगर सेफ्टी की बात करें तो Mahindra XUV 7XO और Tata Safari दोनों को ही Bharat NCAP की तरफ से 5 Star Rating मिली है। दोनों ही में 6 Airbags दिए गए हैं। MG Hector मेंभी 6 Airbags मौजूद हैं। फिलहाल नई MG Hector का NCAP टेस्ट नहीं हुआ है। फैमिली और बच्चों के प्वाइंट ऑफ व्यू से देखा जाए तो सेफ्टी अहम रोल प्ले करता है गाड़ी खरीदते समय, जहां XUV 7XO और Safari ज्यादा भरोसेमंद हैं।
कम्फर्ट और रोजमर्रा की जरूरतें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/best-suv-under-15-lakh-xuv-7xo-vs-tata-safari-vs-mg-hector-hindi-news-zxc-3-2026-01-17-11-37-00.jpg)
Mahindra XUV 7XO में Manual AC दिया गया है। XUV 7XO में तीनों ही row में AC vents मिला है। तो इसे आर अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकतें हैं। लेकिन Tata Safari में Automatic Climate Control मिलता है। जो लोग लंबी दूरी तय करते हैं उनके लिए एक उपयोगी फीचर है। वहीं MG Hector में भी Manual AC मिलता है। MG Hector का केबिन स्पेस काफी डेलीकेट है साथ ही सफर को आरामदायक बनाने के लिए सॉफ्ट सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप शहर में कम दूरी तय करने के लिए कार खरीदने जा रहे हैं तो एक बार MG Hector की टेस्ट ड्राइव जरूर लें।
ये भी पढ़ें - नई Tata Punch Facelift भारत में लॉन्च: डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी में बड़े बदलाव, जानें कितनी है कीमत
टेक्नोलॉजी और इंफोटेनमेंट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/20251215_162223_b93bee79-2026-01-17-11-38-25.webp)
अगर आप कार में हाई लेवल टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो Mahindra XUV 7XO आपके लिए बिलकुल सही रहेगी। इस कार में 13.4 इंच का HD Triple-screen Display दिया गया है। MG Hector में 14 इंच का बड़ा Touchscreen दिया गया है जिसे Mercedes की A series से लिया गया है। दोनों में Wireless Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है। MG Hector में Alexa built-in और ChatGPT सपोर्ट जैसी खास टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कार चलाते समय बिना ज्यादा effort किए कार के किसी भी कोने में पहुंचने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें - वनप्लस की बड़ी तैयारी: 8000mAh बैटरी और हाई परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है नया स्मार्टफोन, देखें फीचर्स
डायमेंशन और रोड प्रेजेंस
तीनों SUVs साइज में लगभग बराबर हैं। XUV 7XO और Hector का Wheelbase 2750 mm है, जबकि Safari का 2741 mm है। Safari की चौड़ाई सबसे ज्यादा है, जिससे केबिन ज्यादा चौड़ा महसूस होता है। ऊंचाई के मामले में Safari सबसे ऊंची SUV है, जो रोड पर ज्यादा दमदार लुक देती है।
ये भी पढ़ें - Hyundai January 2026 Discount: Hyundai कारों पर मेगा ऑफर ! Exter से Verna तक... इन गाड़ियों पर मिल रही है 90 हजार की छूट
किसके लिए कौन सी SUV सही
अगर आप पावर, सेफ्टी और बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर SUV लेना चाहते हैं, तो Mahindra XUV 7XO एक preferable option बनती है। Tata Safari उन लोगों के लिए सही है, जो भरोसेमंद ब्रांड, आरामदायक ड्राइव और 7-सीटर लेआउट चाहते हैं। वहीं MG Hector उन खरीदारों को पसंद आएगी, जो टेक्नोलॉजी, प्रीमियम इंटीरियर और शहर में ज्यादा चलने वाली SUV की तलाश में हैं।
ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 17 January: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से पटरी पर, पीएम मोदी मालदा से दिखाएंगे हरी झंडी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us