Advertisment

Dal Recipes: बच्चे दाल खाने में करते हैं नखरे? तो जरूर ट्राई करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज

Dal Recipes: आज विश्व दाल दिवस है। हर साल 10 फरवरी का दिन विश्व दाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हम आपको दाल से बनी कुछ ऐसी रेसिपीज बताएंगे, जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं। अगर आपके बच्चे दाल खाने में नखरे करते हैं तो आप उन्हें दाल से बनी ये डिशेज खिला सकते हैं।

author-image
Satya Sharma
dal recipe

Dal Recipes: आज विश्व दाल दिवस है। हर साल 10 फरवरी का दिन विश्व दाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। दालें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और आवश्यक खनिजों का पावरहाउस हैं, जो शाकाहारी आहार के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत हैं। ये पाचन में सुधार, वजन नियंत्रण, मधुमेह प्रबंधन, हड्डियों को मजबूत बनाने और हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण, दालें ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। 

Advertisment

आज हम आपको दाल से बनी कुछ ऐसी रेसिपीज बताएंगे, जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं। अगर आपके बच्चे दाल खाने में नखरे करते हैं तो आप उन्हें दाल से बनी ये डिशेज खिला सकते हैं। दाल से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जैसे मूंग दाल चीला, दाल ढोकली आदि ये खाने में तो टेस्टी लगते ही हैं लेकिन साथ में प्रोटीन से भरपूर हैं।

मूंगदाल चीला

मूंगदाल चीला नाश्ते में बनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर उसका पानी निकाल दें। अब मिक्सी जार में भीगी हुई दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर, थोड़ा सा पानी मिलाते हुए एकदम चिकना पेस्ट बना लें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा पतला न हो। इसके बाद पिसे हुए बैटर को एक बर्तन में निकालें। अब इसमें जीरा, हल्दी, हींग, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर चीले को दोनों तरफ तवे पर अच्छी तरह से सेंक लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

This may contain: there are five tortillas on the white plate

दाल स्प्राउट कबाब

दाल स्प्राउट कबाब बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल और स्प्राउट्स को हल्का उबाल लें ताकि वे सॉफ्ट हो जाएं. अब इन्हें अच्छे से छानकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो. अब एक बड़े बाउल में यह पेस्ट निकालें और उसमें उबला आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का शेप दें. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म करें और कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. दाल स्प्राउट कबाब को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

Advertisment

This may contain: some food is sitting on a white plate

दाल ढोकली

ढोकली की दाल तैयार करने के लिए तुअर और चना दाल को धोकर एक तरफ रख दें और एक कुकर में डेढ़ गुना पानी डाल दें. जब ये पानी उबल जाए तो इसमें दाल एड करके पकने दें. जब तक कि दाल बिल्कुल नरम न हो जाए. पानी इतना एड करना है कि दाल थिक रहे. ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले आटा को छान लें और इसमें बताए गए सारे मसाले के साथ पालक को महीन काटकर एड करें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट डो गूथ लें और घी भी एड करें ताकि ढोकली बनाते वक्त आटा हाथ में न चिपके. इसके बाद हाथों में थोड़ी चिकनाई लगाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर हथेलियों के बीच रखकर चपटा करके ढोकलियां तैयार कर लें. अब इन ढोकली को दाल में डाल कर पका लें।

This may contain: a white bowl filled with soup and some spoons

मुरादाबादी दाल 

पानी में भिगोकर रखी गई धुली हुई मूंग दाल को कुकर में डाल दीजिए और इसमें तीन कप पानी डालकर नमक और हींग एड कर दें और इसे एक सीटी आने तक अच्छी तरह से पकने दें. अगर आप इसे धीमी-धीमी आंच पर पतीले में पकाते हैं तो स्वाद और भी अच्छा आता है. जब दाल गल जाए तो इसे कूकर में 5 से 8 मिनट तक और पकाएं ताकि गाढ़ापन आ जाए. दाल अगर ज्यादा थिक हो गई हो तो उबला हुआ पानी डालकर दो मिनट पकाएं और फिर इसमें मक्खन एड कर दें. दाल को गरमा गरम बाउल में परोसें।

This may contain: two bowls filled with soup on top of a wooden tray next to lime wedges

यह भी पढ़ें:Carrot Oatmeal Cookies: बिना मैदा और चीनी के बनाएं, ओट्स और गाजर से ये हेल्दी कुकीज

Advertisment
moong dal recipes Dal Recipes world pulses day food recipe pulses
Advertisment
चैनल से जुड़ें