/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/holi-recipe-2026-02-27-15-26-07.jpg)
Garlic Sev:होली का त्योहार नजदीक है। होली में सदियों से विशेष तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली पर विशेष रूप से गुजिया-पापड़ी बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपके लिए इन सब से हटकर एक रेसिपी लेकर आए हैं। होली पर अगर आप ये रेसिपी बनाएंगे तो सब आपके फैन बन जाएंगे।
आज हम आपको बताएंगे लहसुन सेव की रेसिपी, जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं और इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा लगेगा। तो इस बार होली पर कुछ हटकर बनाइए और मेहमानों को खिलाइए। फिर देखिएगा हर कोई पूछेगा कि आपने ये लहसुन सेव कैसे बनाए। आइए जानते हैं लहसुन सेव की रेसिपी।
सामग्री
बेसन- 2 कप
हींग- 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
मोयन के लिए तेल- 1 चम्मच
पानी
तेल - सेव तलने के लिए
मूंगफली
चना दाल
कढ़ी पत्ता
लहसुन- 1/4 कप
जीरा- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक कटोरे में बेसन लें और उसमें हींग, हल्दी पाउडर, काला नमक, तेल और पानी डालकर आटा गूंथ लें।/bansal-news/media/post_attachments/bb119b16-340.png)
2. उसके बाद आटे को सेव की मशीन में डाले और गर्म तेल की कढ़ाई में सेव बनाएं।/bansal-news/media/post_attachments/2a847f27-996.png)
3. अब सेव को फ्राई करें और करारे होने पर कढ़ाई से निकाल लें।/bansal-news/media/post_attachments/86936585-b0b.png)
4. अब गर्म तेल में मूंगफली को भी तल लें। /bansal-news/media/post_attachments/31816e2a-436.png)
5. उसके बाद कढ़ी पत्ता को भी फ्राई कर लें।/bansal-news/media/post_attachments/138ba561-62f.png)
6. फिर चना दाल को भी कुरकुरा तल लें।/bansal-news/media/post_attachments/c2a45ef4-56a.png)
7. अब एक बड़े कटोरे में नमकीन, कढ़ी पत्ता, मूंगफली सभी को मिक्स करें।/bansal-news/media/post_attachments/451eccb4-1ea.png)
8. उसके बाद एक ब्लेंडर में लहसुन, लाल मिर्च, काला नमक, जीरा सभी को बारीक पीस लें।/bansal-news/media/post_attachments/db65c204-f94.png)
9. अब इस तैयार मसाले को तेल में सेंक लें। /bansal-news/media/post_attachments/e810542c-4d9.png)
10. उसके बाद इस लहसुन के मसाले को नमकीन में डालकर मिलाएं। आपका गार्लिक सेव या लहसुन सेव तैयार है।/bansal-news/media/post_attachments/66af042d-da7.png)
यह भी पढ़ें:Holi 2026: होली पर मेहमानों को करें इंप्रेस, घर में बनाएं ये ट्रेडिशनल स्वीट्स और स्नैक्स
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us