Advertisment

Holi 2026: होली पर मेहमानों को करें इंप्रेस, घर में बनाएं ये ट्रेडिशनल स्वीट्स और स्नैक्स

Holi 2026: आज हम आपको बताएंगे होली के वो पारंपरिक पकवान जो लगभग सभी के घरों में बनाए जाते हैं। आप भी होली के अवसर पर इन पकवानों को बनाकर घर आए मेहमानों से लेकर बच्चों तक को खुश कर सकते हैं।

author-image
Satya Sharma
holi

Holi 2026: फाल्गुन का महीना आते ही सभी के घरों में होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार रंग, मस्ती और भाईचारे के साथ-साथ जायकों का भी उत्सव है। होली के पर्व पर विशेष तरह के पकवान बनाने का रिवाज है जैसे ठंडाई, मालपुआ, गुजिया आदि। 

Advertisment

आज हम आपको बताएंगे होली के वो पारंपरिक पकवान जो लगभग सभी के घरों में बनाए जाते हैं। आप भी होली के अवसर पर इन पकवानों को बनाकर घर आए मेहमानों से लेकर बच्चों तक को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि होली पर कौन से पकवान बनाए जाते हैं।

ठंडाई

होली पर ठंडाई जरूर बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए बादाम, काजू और पिस्ता को 3–4 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें. बादाम के छिलके उतार लें. अब भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, सौंफ, खसखस, काली मिर्च और इलायची को थोड़ा सा दूध डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें. उसके बाद एक पैन में दूध को धीमी आंच पर उबालें. जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसमें केसर के धागे डाल दें. अब दूध में तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी डालें. 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गुलाब जल मिलाएं. ठंडाई को ठंडा होने दें. चाहें तो फ्रिज में रखकर अच्छी तरह ठंडा करें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और केसर से सजाकर सर्व करें।

holi (1)

गुजिया

सदियों से होली पर गुजिया बनाने की परंपरा है। गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में घी का पर्याप्त मोयन मिलाएं, ताकि गुजिया की बाहरी परत खस्ता बने. मावा यानी खोया को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें और इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे मिलाएं. गुजिया के सांचे में भरावन भरते समय किनारों पर हल्का पानी लगाकर उन्हें अच्छी तरह बंद करें, ताकि तलते वक्त वे तेल में खुलें नहीं. तलने के लिए घी या तेल मध्यम गर्म होना चाहिए, जिससे गुजिया अंदर तक अच्छी तरह पककर सुनहरी हो सकें। आपके गुजिया बनकर तैयार हैं।

Advertisment

holi

मालपुआ

घर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए आप मालपुआ भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मावा लेना है और उसमें मैदा मिलना है. फिर उसमें सूजी डालकर तीनों को अच्छे से मिक्स कर लेना है. इसके बाद इस मिक्सचर में आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से पीस लेना है. आप चाहे तो इसमें पानी की जगह दूध भी डालकर भी स्मूद पेस्ट तैयार कर सकते हैं. अब इसे थोड़ी देर के लिए रख दें. चाशनी के लिए आधा लीटर पानी में 100 ग्राम चीनी, केसर और इलायची डाल दें. जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब कढ़ाई में घी डालकर उसमें मालपुआ तल लें. फिर चाशनी में डालकर मालपुआ को प्लेट में सर्व करें।

holi

दही बड़ा

होली के दिन दही बड़े भी बनाए जाते हैं। इसके लिए उड़द दाल को भिगों दें और अगले दिन गाढ़ा पीस लें। अब कढ़ाई में तेल डालकर बड़ों को तल लें। एक कटोरे में दही फेंटकर उसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, सौंठ और थोड़ी चीनी डालकर मिलाएं। अब तैयार वड़ों को दही में डाल दें। इन दही बड़ों को इमली की चटनी के साथ सर्व करें। 

holi

यह भी पढ़ें:Holi 2026: केमिकल वाले रंगों से है एलर्जी? तो घर में ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक गुलाल

Advertisment
Holi 2026 Holi 2026 Holika Dahan HOLI SPECIAL dishes HOLI SPECIAL recipe food recipe Holi 2026 recipe
Advertisment
चैनल से जुड़ें