Advertisment

Bhang Chutney Recipe: महाशिवरात्रि पर घर में बनाएं उत्तराखंड की फेमस भांग की चटनी, झटपट तैयार होगी ये टेस्टी रेसिपी

Bhang Chutney Recipe: आज हम आपको बताएंगे उत्तराखंड में बनने वाली स्पेशल भाग की चटनी की रेसिपी, जो खाने में टेस्टी तो लगती ही है लेकिन साथ में काफी पौष्टिक भी होती है।

author-image
Satya Sharma
bhang (2)

Bhang Chutney Recipe: महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक है। इस दिन भगवान शिव को भांग चढ़ाई जाती है। इसलिए इस दिन भांग का महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उत्तराखंड में बनने वाली स्पेशल भाग की चटनी की रेसिपी, जो खाने में टेस्टी तो लगती ही है लेकिन साथ में काफी पौष्टिक भी होती है। 

Advertisment

लेकिन घबराइए नहीं भांग की चटनी से नशा नहीं होता है इसलिए इसका सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। उत्तराखंड में भांग की चटनी खूब खाई जाती है। आइए जान लेते हैं कि भांग की चटनी कैसे बनाई जाती है।

BHANG

सामग्री

½ कप भांग के बीज, 1 कप फ्रेश धनिया पत्ती, 2 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, 2 चम्मच कटा हुआ अदरक, 3-4 कलियां लहसुन, 1 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस। इसके अलावा तड़के के लिए 1 बड़ा चम्मच घी और 2 से 3 साबुत सूखी लाल मिर्च की जरूरत पड़ेगी।

image (47)

भांग की चटनी बनाने की विधि

1. भांग की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में भांग के बीज डालकर उन्हें धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक 5 मिनट ड्राई रोस्ट कर लें। 
2. इस बात का खास ख्याल रखें कि भांग के बीजों को भूनते समय लगातार चलाते रहें। 5 मिनट तक भांग के बीज रोस्ट करने के बाद उन्हें आंच से हटाकर बीजों को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।
3. अब भुने हुए भांग के बीजों को एक ब्लेंडर में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक और नींबू का रस और ½ कप पानी डालकर चटनी बनाने के लिए ब्लेंड करें।
4. चटनी का तड़का तैयार करने के लिए मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर पैन में सूखी लाल मिर्च डालकर उन्हें 5 सेकेंड तक भून लें।
5. इसके बाद इस तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
6. आपकी टेस्टी और हेल्दी भांग की चटनी बनकर तैयार है। आप इसे रोटी या चावल दोनों के साथ सर्व कर सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Dal Recipes: बच्चे दाल खाने में करते हैं नखरे? तो जरूर ट्राई करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज

Bhang Chutney Recipe Uttarakhand food recipe bhang use bhang ki chutney Hemp Seeds Chutney
Advertisment
चैनल से जुड़ें