UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक कर सकते है एप्लाई

यूपीएसएसएससी ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 9 से 29 मार्च 2026 तक upsssc.gov.in पर किए जा सकते हैं। चयन PET-2025 स्कोर और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है।

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 Released notification know eligibility criteria application process hindi zxc

UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 560 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो कर 29 मार्च 2026 तक चलेगी। 

मेडिकल विभाग में होगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तीयां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश (Directorate of Medical and Health Services, Uttar Pradesh) के तहत की जाएगी। आयोग ने पात्र कैंडीडेट्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्दीवार 9 मार्च से लेकर 29 मार्च 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर एप्लाई कर सकते हैं।  UPSSSC Pharmacist Vacancy 2026 Released  

चयन प्रक्रिया और PET स्कोर की भूमिका

ये भर्ती 2 चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2025 (Preliminary Eligibility Test) के अंको के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। केवल वही कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया हो।

वर्गवार रिक्तियों का पूरा विवरण

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 560 पदों में से 

224 पद - Unreserved
118 पद  - Scheduled Caste
11 पद  - Scheduled Tribe 
151 पद  - Other Backward Classes
56 पद  - Economically Weaker Section

इस तरह सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 560 है। 

ये भी पढ़ें - EPFO New Interest Rate: EPFO ने तय की नई ब्याज दरें, खाते पर मिलेगा इतना इंट्रेस्ट, जानें क्या हैं नए रेट

शैक्षणिक योग्यता और पंजीकरण जरूरी

फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Diploma in Pharmacy – D. Pharm की डिग्री होना अनिवार्य। साथ ही अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल (State Pharmacy Council, Uttar Pradesh) में पंजीकृत होना भी जरूरी है। बिना वैध पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -  यूपी में होली को लेकर हाई अलर्ट: अस्पतालों में 190 बेड रिजर्व, ओपीडी पर असर; बिजली-पानी और मेट्रो के विशेष इंतजाम

आयु सीमा और छूट का प्रावधान

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आयोग द्वारा तय तिथि के अनुसार की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - Breaking News Live Update 3 March: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

नौकरी का स्थान और आवेदन प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश में की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन पत्र भरना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।  

ये भी पढ़ें - HDFC Bank Locker Charges: एचडीएफसी बैंक ने सेफ डिपॉजिट लॉकर के किराये में बड़ा बदलाव किया, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article