ट्रंप के टैरिफ ऐलान से बाजार में बंपर तेजी: सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी 25,800 के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2% उछला

Trump Tariff Effect Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद आज यानी 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

new poster 1 (35)

Trump Tariff Effect Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद आज यानी 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 2,500 अंक यानी 2.9% की उछाल के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी लगभग 700 अंक (2.9%) चढ़कर 25,800 के करीब पहुंच गया। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी 1.2% उछला। 

बतादें कि, आज के कारोबार में रियल्टी, ऑटो और आईटी सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ गया, जबकि आईटी और ऑटो इंडेक्स में लगभग 4% की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी करीब 3% की मजबूती देखने को मिली। 

बजट के बाद गिरावट, फिर तेजी की वापसी

1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ाने के ऐलान के बाद शेयर बाजार दबाव में आ गया था। जिससे सेंसेक्स 1,546 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं 2 फरवरी को बाजार ने संभलते हुए जोरदार वापसी की और सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ। और आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने सकारात्मक माहौल ने बाजार की तेजी को और रफ्तार दी।

ट्रम्प बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमति

कल यानी 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि, अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भारत पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया जाएगा। इस समझौते के तहत भारत रूस से तेल की खरीद कम करेगा और अमेरिका से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।

WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.36.08 AM

यह भी पढें: Breaking News Live Update 3 February: ट्रंप के ऐलान के बाद  निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों की उछाल, डॉलर के मुकाबले रुपया 1.2% उछला

इस दौरान ट्रम्प ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और अपने देश के एक मजबूत व सम्मानित नेता हैं। हम दोनों काम करके दिखाने वाले लोग हैं, जो हर किसी के बारे में नहीं कहा जा सकता। 

ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद बाजार में उत्साह

टैरिफ कट की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स 84,000 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी में 700 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। रियल्टी और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।

अलग-अलग देशों पर कितना टैरिफ?

t

जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका द्वारा तय किए गए टैरिफ के मुताबिक रूस और ब्राजील पर 50%, चीन पर 34%, साउथ अफ्रीका पर 30%, साउथ कोरिया पर 25%, थाईलैंड पर 23%, मलेशिया पर 22%, फिलीपींस पर 21%, बांग्लादेश और वियतनाम पर 20%, पाकिस्तान और इंडोनेशिया पर 19% और भारत पर 18% टैरिफ तय किया गया है। वहीं यूरोपीय यूनियन और जापान पर 15% टैरिफ रहेगा।

यह भी पढें: Homemade Cucumber Toner: खीरे के जूस में मिलाएं ये 2 चीजें और घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, स्किन होगी ग्लोइंग और सॉफ्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article