Advertisment

Homemade Cucumber Toner: खीरे के जूस में मिलाएं ये 2 चीजें और घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, स्किन होगी ग्लोइंग और सॉफ्ट

बदलते मौसम में हमारी स्किन ड्राई होने के साथ-साथ उसमें कई तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी केमिकल से भरे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहती हैं और घर पर ही कुछ असरदार स्किन केयर उपाय अपनाना चाहती हैं, तो यह टिप्स आपके काम आ सकती हैं 

author-image
anjali pandey
new poster 1 (34)

Homemade Cucumber Toner: बदलते मौसम में हमारी स्किन ड्राई होने के साथ-साथ उसमें कई तरह की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी केमिकल से भरे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहती हैं और घर पर ही कुछ असरदार स्किन केयर उपाय अपनाना चाहती हैं, तो यह टिप्स आपके काम आ सकती हैं 

Advertisment

खीरा टोनर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खीरे से बना यह नेचुरल टोनर न सिर्फ आपकी स्किन को ठंडक देता है, बल्कि उसे ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनाने का काम करता है। हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन बेदाग हो। इतना ही नहीं उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और निखरा हुआ नजर आए। इसी चाह में कई महिलाएं महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या फिर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर आप बिना केमिकल और कम खर्च में अपनी स्किन की देखभाल करना चाहती हैं, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको एक ऐसा होममेड टोनर बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

खीरे से होममेड टोनर

homemade cucumber toner

ज्यादातर महिलाएं पिंपल्स, रैशेज और डल स्किन जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में आप खीरे से बना यह टोनर ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। अगर आप अपनी त्वचा को हेल्दी, सॉफ्ट और फ्रेश बनाना चाहती हैं, तो यह घरेलू टोनर जरूर ट्राई करें।

होममेड टोनर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

natural

नेचुरल फेस टोनर को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको खीरा, सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar), विटामिन E कैप्सूल। 

Advertisment

ऐसे बनाएं टोनर 

इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें फिर इसका रस निकाल लें। अब एक कटोरी में खीरे का रस लें और उसमें थोड़ा सा सेब का सिरका मिलाएं। इसके बाद एक विटामिन E कैप्सूल को काटकर उसका तेल भी इसमें डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। और नेचुरल होममेड टोनर तैयार है। इसे आप किसी साफ स्प्रे बॉटल में भरकर रख सकती हैं।

टोनर इस्तेमाल करने का सही तरीका

WhatsApp Image

रोज रात में सोने से पहले सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें। रोज इस्तेमाल करने से स्किन में नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस नजर आने लगेगी।

सावधानी

अगर आप पहली बार इस टोनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी घरेलू या ब्यूटी प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना भी फायदेमंद होता है।

Advertisment

 यह भी पढें:  Breaking News Live Update 3 February:  अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ 50% से घटाकर किया 18 प्रतिशत, प्री-ट्रेड शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में 5% की बढ़ोतरी

Homemade Cucumber Toner
Advertisment
चैनल से जुड़ें