LIC Best Pension Plan: एलआईसी की कमाल स्कीम…बस एक बार करें निवेश, फिर हर महीने मिलेगी पेंशन

LIC Best Pension Plan: सेविंग के लिए रिटायरमेंट से पहले हम बहुत कुछ प्लान करते हैं। इसके लिए हम एक अच्छी स्कीम के बारे में भी पता करते हैं। जिससे रिटायरमेंट के बाद एक नियमित आमदनी मिल सके।

new poster 1 (40)

LIC Best Pension Plan 2026: सेविंग के लिए रिटायरमेंट से पहले हम बहुत कुछ प्लान करते हैं। इसके लिए हम एक अच्छी स्कीम के बारे में भी पता करते हैं। जिससे रिटायरमेंट के बाद एक नियमित आमदनी मिल सके। ऐसे में अगर कोई स्कीम निवेश करने के बाद लाइफटाइम पेंशन देने का भरोसा दे, तो वह निवेश करने वालों को राहत दे जाती है। 

आपकी ये टेंशन देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India (LIC) की LIC Smart Pension Plan दूर कर सकती है। यह एक इमीडिएट एन्युटी प्लान है। इस प्लान के अनुसार आपको सिर्फ एक बार निवेश करना होता है फिर आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।

जानें क्या है LIC Smart Pension Plan?

WhatsApp Image 2026-02-13 at 6.31.14 PM

LIC Smart Pension Plan एक Non-Linked और Non-Participating प्लान है। इस प्लान में बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई सीधा जोखिम नहीं है। पेंशन राशि पॉलिसी लेते समय ही तय हो जाती है। 

जीवनभर नियमित आय का ऑप्शन 

यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए, जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित और गारंटीड आय चाहते हैं। 

कितना करना होगा निवेश?

न्यूनतम एन्युटी खरीद ₹1 लाख है। इसमें अधिकतम निवेश के लिए कोई सीमा नहीं है। पॉलिसी को आप सिंगल या जॉइंट (पति-पत्नी) विकल्प में ले सकते हैं।

पेंशन लेने के ऑप्शन 

पॉलिसीधारक अपनी जरूरत के मुताबिक पेंशन प्राप्त करने का तरीका चुन सकता है। जिसमें में मासिक (Monthly), तिमाही (Quarterly), छमाही (Half-Yearly), वार्षिक (Yearly) को चुन सकते हैं। साथ ही, कुछ ऑप्शन में हर साल 3% या 6% की दर से पेंशन बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। कई प्लान विकल्पों में मरने के बाद निवेश की गई राशि नॉमिनी को वापस करने का प्रावधान भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: Bank Holiday 2026: क्या 14 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक ? देखें महीने के आखिरी 15 दिन की लिस्ट

₹10,000 से ज्यादा महीना कैसे मिलेगा?

अगर कोई निवेशक इस योजना में ₹20 लाख का एकमुश्त निवेश करता है, तो एलआईसी के कैलकुलेशन के मुताबिक
उसे सालाना पेंशन लगभग ₹1,36,000 मिलेगी। वहीं छमाही में करीब ₹66,640 रहेगी। तिमाही में  करीब ₹32,980 रहेगी। मासिक में लगभग ₹10,880 रहेगा। यानि हर महीने ₹10,000 से ज्यादा की नियमित आय संभव है। ध्यान दें असल पेंशन राशि आपकी उम्र और चुने गए एन्युटी विकल्प पर निर्भर करती है।

किसके लिए फायदेमंद?

यह स्कीम रिटायर कर्मचारी, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग, वरिष्ठ नागरिक और वे लोग जो रिटायरमेंट के बाद स्थिर मासिक आय चाहते हैं उनके लिए यह स्कीम है। अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहना चाहते हैं, तो यह योजना एक विकल्प हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today 13 Feb: फिर फिसले सोने के दाम, चांदी की कीमतों में आई तेज़ी, जानें आज के ताजा रेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article