Advertisment

Gold Rate Today 13 Feb: फिर फिसले सोने के दाम, चांदी की कीमतों में आई तेज़ी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 13 Feb: देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 13 फरवरी को 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 158540 रुपय प्रति 10 ग्राम रह गया।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (32)

Gold Rate Today 13 Feb: देश भर में सोने चांदी(Gold Silver PriceToday )की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 13 फरवरी को 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 158540 रुपय प्रति 10 ग्राम रह गया। मुंबई में कीमत 158390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस रह गया है। 

Advertisment

पिछले साल यानी 2025 में रिकॉर्ड तेजी देखने के बाद 2026 में सोने-चांदी  की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। समय ग्लोबल संकेतों पर नजर टिकाए हुए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना बढ़त के साथ खुला, वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अगर आप गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज के ताज़ा रेट जान लेना बेहद जरूरी है।

भारत में आज सोने का भाव 

देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का दाम  ₹15,578 (कल से ₹262 कम) रहा। तो 22 कैरेट सोना ₹14,280 दर्ज किया गया। कल से यह  ₹240 कम है।  अगर हम 18 कैरेट की बात करें तो ₹11,684 दर्ज किया गया जो कल से ₹196 कम था।  

देश के बड़े शहरों में आज का सोना भाव 

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली1,45,3401,58,540
मुंबई1,45,1901,58,390
अहमदाबाद1,45,2401,58,440
चेन्नई1,45,1901,58,390
कोलकाता1,45,1901,58,390
हैदराबाद1,45,1901,58,390
जयपुर1,45,3401,58,540
भोपाल1,45,2401,58,440
लखनऊ1,45,3401,58,540
चंडीगढ़1,45,3401,58,540
Advertisment

MCX पर सोने का हाल 

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर आज सोना मजबूती के साथ खुला। ओपनिंग रेट ₹1,53,750 प्रति 10 ग्राम तो इंट्राडे हाई: ₹1,54,837  और मौजूदा रेट ₹1,54,200 (लगभग 1% की बढ़त) देखने को मिली है।  ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत मिलने से वायदा कारोबार में तेजी देखी गई।

चांदी की कीमत

आज यानी 13 फरवरी की सुबह चांदी में तेजी देखने  को मिली है। इसकी  कीमत 295100 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। वहीं अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो चांदी का हाजिर भाव 82.84 डॉलर प्रति औंस रहा।  

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 13 February: भोपाल में बक्से में मिली लाश पर बड़ा अपडेट, लिव इन में रह रहे समीर ने ही ​की हत्या, पुलिस ने परिवार सहित किया गिरफ्तार

Advertisment
gold rate today Gold Rate Today 13 Feb
Advertisment
चैनल से जुड़ें