Advertisment

Gold Rate Today: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी 2.90 लाख के पार, साल के ​आखिर में रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं गोल्ड-सिल्वर, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 17 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 17 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर ₹1,43,540 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (97)

Gold Rate Today 17 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 17 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर ₹1,43,540 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2.90 लाख के पार पहुंच चुकी है।

Advertisment

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के रेट में दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना गिरकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जानकारों के अनुसार, डॉलर में मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटा है, जिसके चलते सोने की कीमतों में नरमी आई है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,31,5901,43,540
मुंबई1,31,4401,43,390
अहमदाबाद1,31,4901,43,440
चेन्नई1,31,4401,43,390
कोलकाता1,31,4401,43,390
हैदराबाद1,31,4401,43,390
जयपुर1,31,5901,43,540
भोपाल1,31,4901,43,440
लखनऊ1,31,5901,43,540
चंडीगढ़1,31,5901,43,540

वहीं आज 17 जनवरी की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले चांदी ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। हालांकि, गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4% बढ़ चुकी है। 

Advertisment

एक साल में चांदी की कीमत तीन गुना

अगर आप 17 जनवरी 2025 को एक किलो चांदी खरीदते, तो उसकी कीमत करीब ₹92,000 होती। लेकिन ठीक एक साल बाद, 17 जनवरी 2026 को वही चांदी ₹2.90 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह चांदी में आई तेज तेजी को दिखाता है।

आगे क्या? 

एक ओर जहां 2026 को लेकर सोने की कीमतों पर तेजी के अनुमान लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फरवरी में आने वाले केंद्रीय बजट से भी बाजार को उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार सोने पर आयात शुल्क घटा सकती है। अगर इसमें 2% की कटौती होती है, तो घरेलू बाजार में सोने के दाम ₹2,000 से ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक तुरंत गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Breaking News Live Update 17 January: मुंबई मेयर चुनाव पर ओवैसी का साफ संदेश, बीजेपी या एनडीए के साथ जाने का सवाल ही नहीं

Advertisment

gold rate today Gold Rate Today 17 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें