/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/new-poster-1-89-2026-01-16-13-27-16.png)
Gold Rate Today 16 January 2026: सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज यानी 16 जनवरी की सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना फिसलकर 1,43,760 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि मुंबई में इसका भाव 1,43,610 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिखा और सोने का हाजिर भाव टूटकर 4614.45 डॉलर प्रति औंस रह गया।
प्रमुख शहरों में सोने का हाल
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,43,760 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,31,790 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,610 रुपए और 22 कैरेट का भाव 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें बनी हुई हैं। भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,660 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,31,790 | 1,43,760 |
| मुंबई | 1,31,640 | 1,43,610 |
| अहमदाबाद | 1,31,690 | 1,43,660 |
| चेन्नई | 1,31,640 | 1,43,610 |
| कोलकाता | 1,31,640 | 1,43,610 |
| हैदराबाद | 1,31,640 | 1,43,610 |
| जयपुर | 1,31,790 | 1,43,760 |
| भोपाल | 1,31,690 | 1,43,660 |
| लखनऊ | 1,31,790 | 1,43,760 |
| चंडीगढ़ | 1,31,790 | 1,43,760 |
चांदी ने फिर दिखाई मजबूती
इधर चांदी की चमक कायम है। आज 16 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव बढ़कर 2,95,100 रुपए प्रति किलो पहुंच गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले यह 93.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी थी। घरेलू बाजार में साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमतों में करीब 21 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल चुकी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us