/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/new-poster-2026-01-11-09-18-27.png)
Breaking News Live Update 11 January: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 10 जनवरी की लेटेस्ट न्यूज
- Jan 12, 2026 00:11 IST
जम्मू-कश्मीर में एलओसी और आईबी पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/jk-suspected-pakistan-drones-spotted-along-loc-ib-near-samba-rajouri-and-poonch-districts-2026-01-12-00-10-47.jpg)
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में एक बार फिर सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम को सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) और नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी उड़ने वाले ऑब्जेक्ट्स पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हुए और कुछ मिनट तक मंडराने के बाद वापस लौट गए।
ड्रोन की गतिविधि सामने आते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में अलर्ट जारी करते हुए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास गनिया-कलसियां गांव के ऊपर शाम करीब 6:35 बजे ड्रोन की हलचल देखी गई। इसके बाद सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए लाइट और मीडियम मशीन गन से फायरिंग की। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की गई ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
इसी दौरान राजौरी जिले के ही तेरयाथ क्षेत्र के खब्बर गांव के ऊपर एक अन्य ड्रोन नजर आया। यह ड्रोन ब्लिंकिंग लाइट के साथ देखा गया, जो कलाकोट के धरमसाल गांव की दिशा से आता हुआ भराख की ओर बढ़ रहा था। वहीं सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चक बबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7:15 बजे एक ड्रोन जैसा ऑब्जेक्ट कई मिनट तक मंडराता दिखाई दिया।
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। ड्रोन के जरिए हथियार या नशीले पदार्थ गिराने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है।
- Jan 11, 2026 23:14 IST
ईरान में विरोध प्रदर्शनों जारी, 500 से ज्यादा मौतें; अमेरिका और इज़राइल को दी चेतावनी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/iran-protest-gets-intense-as-more-than-500-died-and-10600-has-been-arrested-2026-01-11-23-10-01.jpg)
ईरान में जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर सरकारी कार्रवाई लगातार हिंसक होती जा रही है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई में अब तक कम से कम 538 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिविस्ट्स का दावा है कि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि देश में सूचना पर सख्त पाबंदियां लागू हैं। बीते दो हफ्तों में 10,600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी पुष्टि की गई है।
अमेरिका स्थित Human Rights Activists News Agency के मुताबिक, ये आंकड़े ईरान के अंदर मौजूद कार्यकर्ताओं से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिन्हें कई स्तरों पर सत्यापित किया गया है। हालांकि, ईरानी प्रशासन ने अब तक पूरे देश में हुई मौतों या गिरफ्तारियों को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है।
स्थिति और गंभीर तब हो गई जब तेहरान ने अमेरिका और इज़राइल को कड़ी चेतावनी दी। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर वॉशिंगटन ने प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के नाम पर सैन्य हस्तक्षेप किया, तो अमेरिकी सेना और इज़राइल को “वैध लक्ष्य” माना जाएगा। इस बयान से पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
इंटरनेट सेवाएं बंद होने और अंतरराष्ट्रीय कॉल्स पर रोक के चलते बाहर से हालात का आकलन करना बेहद मुश्किल हो गया है। Associated Press ने भी स्वीकार किया है कि वह मौतों के आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सका। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यह सूचना ब्लैकआउट (Internet Blackout) सुरक्षा तंत्र के कट्टरपंथी तत्वों को और सख्ती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
- Jan 11, 2026 22:05 IST
चेज मास्टर किंग कोहली का जलवा, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 1-0 की बनाई बढ़त
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/india-beat-new-zealand-by-4-wickets-2026-01-11-22-04-52.jpg)
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में विराट कोहली ने एक बार फिर चेज मास्टर होने का सबूत दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई और 39 रन पर कप्तान रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती दबाव के बीच कोहली क्रीज पर डटे रहे और हालात को संभालते हुए पारी को मजबूती दी। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और लगातार रन बटोरते रहे। कोहली की इस जिम्मेदार पारी ने भारत को जीत की राह पर बनाए रखा। मध्यक्रम के सहयोग के साथ टीम इंडिया ने लक्ष्य हासिल कर लिया और घरेलू मैदान पर फैंस को जीत का जश्न मनाने का मौका दिया।
- Jan 11, 2026 21:19 IST
दिल्ली को जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत
Delhi to get permanent relief from waterlogging; construction of 4 major trunk drains underway: CM Rekha Gupta
— ANI Digital (@ani_digital) January 11, 2026
Read story @ANI | https://t.co/qBzbiUe2v9#Delhi#RekhaGupta#DrainageMasterPlanpic.twitter.com/wRsV7olAouदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी को हर साल होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए चार प्रमुख ट्रंक ड्रेनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं पूरी होने के बाद बरसात के मौसम में सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भरने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि बारिश का पानी समय पर निकल सके और लोगों को परेशानी न हो।
- Jan 11, 2026 19:04 IST
पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के शेष हिस्से का किया उद्घाटन
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the remaining stretch of Phase 2 of Ahmedabad metro from Sector 10A to Mahatma Mandir. CM Bhupendra Patel and Deputy CM Harsh Sanghavi also present.
— ANI (@ANI) January 11, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/i7LvdVrtjlगुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन किया। यह मेट्रो सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक चलेगी, जिससे शहर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। मेट्रो के इस नए सेक्शन के शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
- Jan 11, 2026 18:56 IST
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने
Former Indian Captain and Star Cricketer Virat Kohli becomes 3rd batter to complete 28,000 international runs after Sachin Tendulkar and Kumar Sangakkara.
— ANI (@ANI) January 11, 2026
(file pic) pic.twitter.com/VcsbtFGssNपूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ही कर पाए थे।
विराट कोहली ने यह उपलब्धि टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार और लगातार प्रदर्शन के दम पर हासिल की। उनकी यह सफलता भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल मानी जा रही है और एक बार फिर उन्होंने खुद को आधुनिक दौर के महान बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है।
- Jan 11, 2026 17:04 IST
Indian Idol 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, दिल्ली स्थित घर में मिले मृत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/indian-idol-3-winner-died-2026-01-11-16-57-10.jpg)
भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंडियन आइडल सीजन 3 (Indian Idol Season 3) के विजेता, मशहूर गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। वह 43 वर्ष के थे। प्रशांत तमांग शनिवार सुबह 11 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। उनके अचानक चले जाने की खबर से न सिर्फ संगीत इंडस्ट्री बल्कि उनके लाखों प्रशंसक भी गहरे सदमे में हैं।
प्रशांत तमांग को देशभर में पहचान इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद मिली थी। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रशांत ने अपनी मधुर आवाज और भावनात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी जीत को रियलिटी शो के इतिहास की सबसे यादगार जीतों में गिना जाता है। इसके बाद उन्होंने गायन के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और नेपाली व क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।
प्रशांत तमांग के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और सिंगर अमित पॉल तथा फिल्म निर्माता राजेश घटानी ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए, जिसके बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई। फिलहाल उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती संकेत हार्ट अटैक (Heart Attack) की ओर इशारा कर रहे हैं। मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
- Jan 11, 2026 16:55 IST
रवि शंकर प्रसाद ने सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
#WATCH | Delhi: BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "...Yesterday, an attack took place on the convoy of our opposition leader Suvendu Adhikari. Efforts were made to file a police report. This attack happened in the presence of the police, but no FIR was registered... Mamata… pic.twitter.com/CjVFxnSBEj
— ANI (@ANI) January 11, 2026दिल्ली में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ, जो पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन इसके बावजूद कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हमले के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की गई, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी के आई-पैक (I-PAC) कार्यालय जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रही हैं कि वह वहां टीएमसी (TMC) अध्यक्ष के रूप में गई थीं, न कि मुख्यमंत्री के तौर पर, लेकिन ममता बनर्जी दोनों ही पदों पर हैं। ऐसे में एक मुख्यमंत्री का निजी संपत्ति में जाना और वहां से कथित तौर पर एक हरी फाइल लेकर निकलना कई संदेह पैदा करता है।
- Jan 11, 2026 16:51 IST
रूस के वोरोनेझ शहर पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, एक की मौत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/ukraine-attack-on-russia-2026-01-11-16-51-11.jpg)
रूस के वोरोनेझ (Voronezh) शहर में यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, शनिवार को हुए इस हमले के दौरान यूक्रेनी ड्रोन का मलबा एक रिहायशी मकान पर गिरा, जिससे भारी नुकसान हुआ।
वोरोनेझ क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर गुस्सेव ने बताया कि एक युवा महिला की अस्पताल के आईसीयू (ICU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। इस ड्रोन हमले से शहर में 10 से अधिक अपार्टमेंट बिल्डिंग, कई निजी मकान और एक हाई स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए।
गवर्नर के मुताबिक, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने वोरोनेझ के ऊपर 17 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। यह शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां करीब 10 लाख की आबादी रहती है।
- Jan 11, 2026 15:02 IST
आठ घंटे की बेटी, स्ट्रेचर पर पत्नी… तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान को दी अंतिम विदाई
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/satara-army-jawan-2026-01-11-15-01-56.webp)
satara-army-jawan महाराष्ट्र के सातारा जिले के आरे दरे गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अंतिम यात्रा को देख सभी की आंख नम थी। सेना की सलामी के बीच लोगों ने हाथ जोड़कर आखिरी विदाई दी। इस दर्दनाक मौके पर सबसे हृदयविदारक दृश्य तब सामने आया, जब हादसे में शहीद हुए जवान की पत्नी को अस्पताल से स्ट्रेचर पर पति के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। आठ घंटे पहले ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। बच्ची को गोद में लेकर अपने पिता से भी मिलवाया गया।
जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर घर लौटे प्रमोद जाधव अपने परिवार के साथ आने वाली खुशियों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सब कुछ छीन लिया। जिस घर में किलकारियां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक सन्नाटा और मातम पसर गया, और यह दृश्य देखकर पूरा गांव फफक पड़ा।
- Jan 11, 2026 13:17 IST
वडोदरा वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/whatsapp-image-2026-01-11-13-17-25.jpeg)
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल कर रहे हैं। नए साल में यह भारतीय क्रिकेट टीम का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है और टीम 2026 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी से भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम और भी मज़बूत नज़र आ रहा है। गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से भारत मैदान पर उतरा है।
- Jan 11, 2026 12:32 IST
पीएम ने बजाया ढोल, सामने आया वीडियो

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिषेक-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक ढोल बजाते नजर आए। ढोल बजाते कलाकार भी उत्साह में दिखें। उन्होंने कुछ कलाकारों से भी चर्चा की। यहां से पीएम सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया।
- Jan 11, 2026 12:25 IST
ईरान में प्रदर्शनकारियों पर एक्शन लिया तो अमेरिका कर सकता है हमला
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/breaking-news-live-update-11-january-2026-01-11-12-25-02.jpg)
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों की जानकारी दी गई है। यह कदम तब उठाया गया है जब ईरान के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेहरान के धार्मिक नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला तेज होता जा रहा है।
- Jan 11, 2026 10:53 IST
तेहरान में हालात बेकाबू, सड़कों पर बढ़ता टकराव, ट्रंप बोले– ईरान को आज़ाद कराने को तैयार
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/iran-protests-tehran-2026-01-11-10-53-32.webp)
iran-protests-tehran ईरान की राजधानी तेहरान में हालात अब बिगड़ते जा रहे हैं। सड़कों पर हिंसा, आगजनी और सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने ने कहा अमेरिका ईरान को आजाद कराने के लिए तैयार है।उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी ने देशवासियों से सड़कों पर उतरने की अपील की है।
- Jan 11, 2026 10:46 IST
अश्लील कंटेंट पर X का सख्त एक्शन, 600 अकाउंट डिलीट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/elon-musk-2026-01-11-10-46-32.webp)
elon-musk Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे कंटेंट को कोई जगह नहीं दी जाएगी। इसी के तहत X ने 3,500 पोस्ट ब्लॉक की हैं और करीब 600 अकाउंट्स को पूरी तरह डिलीट कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब एक हफ्ते पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X को आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर पत्र लिखा था। सरकार की आपत्ति के बाद X ने अपनी गलती स्वीकार की और भारत के कानूनों के अनुरूप काम करने का भरोसा दिलाया है।
- Jan 11, 2026 10:10 IST
सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/pm-modi-2026-01-11-10-10-38.jpeg)
गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं के सम्मान में निकाली गई थी। शिवभक्तों की भारी भीड़, हाथों में डमरू और 108 घोड़ों के प्रतीकात्मक जुलूस के साथ निकली यह शौर्य यात्रा साहस, स्वाभिमान और बलिदान की भावना को दर्शा रही थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे श्रद्धा भाव से इस यात्रा में सहभागिता की और वीरों को नमन किया।
- Jan 11, 2026 09:25 IST
सीरिया में ISIS पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/11/new-poster-1-2026-01-11-09-25-55.png)
सीरिया में आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ अमेरिका ने बड़ा सैन्य अभियान छेड़ दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार , ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक के तहत 35 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन पर 90 से अधिक हवाई हमले किए गए।CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन का मकसद सीरिया में सक्रिय ISIS नेटवर्क को कमजोर करना और आतंकियों की दोबारा संगठित होने की क्षमता को खत्म करना है। अमेरिकी सेना ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इन ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिससे आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us