/bansal-news/media/media_files/2026/01/21/new-poster-1-6-2026-01-21-12-20-05.jpg)
Gold Rate Today 21 January 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज 21 जनवरी 2026 को सोने की कीमतों ने इतिहास रच दिया। मंगलवार को सोना 4.61% की तेज़ बढ़त के साथ पहली बार ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। इसके साथ ही चांदी ने ₹15,370 की छलांग लगाकर ₹3.09 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई।
आज के सोने का भाव
24 कैरेट गोल्ड: ₹1,57,920 (₹6,960 की बढ़त)
22 कैरेट गोल्ड: ₹1,44,760 (₹6,380 की बढ़त)
18 कैरेट गोल्ड: ₹1,18,440 (₹5,220 की बढ़त)
सोने की कीमतों में यह उछाल पिछले बंद भाव के मुकाबले 4.61% का है, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज़ बढ़त मानी जा रही है।
प्रमुख महानगरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 24K | 22K | 18K |
|---|---|---|---|
| मुंबई | 1,57,920 | 1,44,760 | 1,18,440 |
| दिल्ली | 1,57,680 | 1,44,540 | 1,18,260 |
| चेन्नई | 1,58,410 | 1,45,209 | 1,18,808 |
| बेंगलुरु | 1,58,040 | 1,44,870 | 1,18,530 |
| कोलकाता | 1,57,710 | 1,44,568 | 1,18,283 |
| अहमदाबाद | 1,58,130 | 1,44,953 | 1,18,598 |
दुबई से भी 40% महंगा भारत में सोना
21 जनवरी 2026 को भारत में 24K सोना ₹1,57,920 दर्ज किया गया। वहीं दुबई में 24K सोना ₹1,12,816 रहा। यानी भारत में सोना ₹45,104 या लगभग 39.98% ज्यादा महंगा है। इस अंतर के कारण इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और घरेलू मांग मानी जा रही है।
चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड
चांदी का भाव ₹3.09 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया। एक दिन की बढ़त में ₹15,370 बढ़त देखने को मिली है। अगर हम 20 दिनों में ₹79,000 उछाल हुआ। चांदी ने इससे पहले ₹3 लाख का स्तर पार कर नया इतिहास रचा था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us