/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/gold-rate-2026-02-16-11-30-44.jpg)
Gold Rate Today 16 February 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 16 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की बात करें तो एक दिन में सिल्वर के रेट में 17000 रुपये की गिरावट आई है. वहीं गोल्ड रेट 3000 रुपये तक लुढ़क गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (IBJA) पर जारी रेट लिस्ट देखें तो 24 कैरेट वाला सोना 1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. चांदी की कीमत 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है.
सस्ता हुआ सोना-चांदी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 152,765 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट सोने के कीमत 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2,42,433 रुपये पर पहुंच गई है।
बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर वायदा आज सोमवार को 1,54,999 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,55,895 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था। वहीं, एमसीएक्स पर सिल्वर 3.48 फीसदी या 8,492 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,868 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,38,489 रुपये था.
आपके शहर में क्या है सोने का भाव
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,590 रुपए
22 कैरेट - 1,43,550 रुपए
18 कैरेट - 1,17,480 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,440 रुपए
22 कैरेट - 1,43,400 रुपए
18 कैरेट - 1,17,330 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,57,530 रुपए
22 कैरेट - 1,44,400 रुपए
18 कैरेट - 1,23,500 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,440 रुपए
22 कैरेट - 1,43,400 रुपए
18 कैरेट - 1,17,330 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,490 रुपए
22 कैरेट - 1,43,450 रुपए
18 कैरेट - 1,17,380 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,590 रुपए
22 कैरेट - 1,43,550 रुपए
18 कैरेट - 1,17,480 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,490 रुपए
22 कैरेट - 1,43,450 रुपए
18 कैरेट - 1,17,380 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,56,440 रुपए
22 कैरेट - 1,43,400 रुपए
18 कैरेट - 1,17,330 रुपए
भोपाल में आज क्या है सोना-चांदी का भाव
16 फरवरी 2026 को भोपाल में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला है। All India Bullion के अनुसार, 24 कैरेट सोना लगभग ₹15,800 प्रति ग्राम (₹1,58,031 प्रति 10 ग्राम) के आसपास रहा। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹14,293 से ₹14,465 प्रति ग्राम के दायरे में है। चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव के बाद 1 किलो का भाव लगभग ₹2,45,586 से ₹2,68,000 के बीच बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 15 February 2026: महाशिवरात्रि पर सोना हुआ सस्ता! चांदी स्थिर, जानें आज का ताजा रेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us