/bansal-news/media/media_files/2026/02/15/new-poster-1-51-2026-02-15-10-49-37.jpg)
Gold Rate Today 15 February 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 15 फरवरी महाशिवरात्रि के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम पर ₹1,850 और 22 कैरेट सोना ₹1,700 तक सस्ता हुआ। यदि हम चांदी की बात करें तो दो दिनों में इसकी कीमत ₹20,000 प्रति किलो तक गिर चुकी थी।
10 बड़े शहरों में आज सोने के दाम (10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरट गोल्ड (₹) | 22 कैरट गोल्ड (₹) | 18 कैरट गोल्ड (₹) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 1,57,900 | 1,44,750 | 1,18,460 |
| मुंबई | 1,57,750 | 1,44,600 | 1,18,310 |
| कोलकाता | 1,57,750 | 1,44,600 | 1,18,310 |
| चेन्नई | 1,58,840 | 1,45,600 | 1,24,500 |
| बेंगलुरु | 1,57,750 | 1,44,600 | 1,18,310 |
| हैदराबाद | 1,57,750 | 1,44,600 | 1,18,310 |
| लखनऊ | 1,57,900 | 1,44,750 | 1,18,460 |
| पटना | 1,57,800 | 1,44,650 | 1,18,360 |
| जयपुर | 1,57,900 | 1,44,750 | 1,18,460 |
| अहमदाबाद | 1,57,800 | 1,44,650 | 1,18,360 |
चांदी का भाव
लगातार दो दिन गिरने के बाद आज यानी 15 फरवरी को चांदी की कीमतें स्थिर रही। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव ₹2,75,000 प्रति किलो दर्ज किया गया। तो चेन्नई में चांदी ₹2,80,000 प्रति किलो के स्तर पर है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट ?
कमोडिटी मार्केट के जानकारों के अनुसार, टैरिफ वॉर, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण से पिछले कुछ समय में सोने-चांदी में तेज उछाल देखने को मिला है। उनका मानना है कि चांदी की मांग सोलर सेक्टर और एआई से जुड़े इंडस्ट्रियल यूज़ से बढ़ रही है, लेकिन कीमतों की दिशा काफी हद तक डॉलर की चाल पर निर्भर करेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us