Advertisment

Gold Silver Price Today 5 February 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, 24000 रुपये लुढ़का सिल्वर का रेट

Gold Silver Price Today 5 February 2026: सोना-चांदी की कीमतों में बीते दो दिन के उछाल के बाद अचानक फिर से क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिला है।  

author-image
Satya Sharma
gold rate

Gold Silver Price Today 5 February 2026: सोना-चांदी की कीमतों में बीते दो दिन के उछाल के बाद अचानक फिर से क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिला है।  गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत ओपनिंग के साथ ही धड़ाम नजर आई। MCX पर चांदी का वायदा भाव एक झटके में 24,000 रुपये प्रति किलो तक कम (Silver Price Crash) हो गया, तो वहीं सोने की कीमत ने भी अचानक ही 4500 रुपये से ज्यादा का गोता लगा दिया और ये सस्ता हो गया।

गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गिरावट है। वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दाम में करीब 28 हजार रुपए (11%) की गिरावट है। 1 किलो चांदी का भाव 2.40 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सोने का दाम भी करीब 3 हजार रुपए (2%) गिर गया है। 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपए पर है। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हुई थी। वहीं सोने की कीमत में 26 हजार रुपए कम हुई थी। सर्राफा बाजार के दाम दोपहर 12 बजे जारी की जाएंगे।

Advertisment

चांदी के दाम में फिर आई गिरावट

चांदी की कीमत में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर बीते कारोबारी दिन 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price 2,68,850 रुपये पर क्लोज हुआ था और जब वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये एक झटके में गिरकर 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो चांदी सीधे 24,196 रुपये तक सस्ती हो गई।  

सोना भी हुआ सस्ता

सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. बीते कारोबार दिन 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold का रेट 1,53,046 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को खुलने के साथ ही ये गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से ये 4,591 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

भोपाल में क्या है सोना-चांदी का भाव

5 फरवरी 2026 को भोपाल में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,000 - ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 1 किलो के लिए लगभग ₹2,80,000 से ₹3,20,000 के बीच है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Gold Silver Rate Today 4 February 2026: सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, 1 ग्राम गोल्ड 16 हजार के पार, सिल्वर 3,20,000 रुपये प्रति किलो

Gold silver rate Silver Rate Gold Rate gold silver Gold Silver Prices Today 5 February 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें