/bansal-news/media/media_files/2026/03/05/new-poster-1-2026-03-05-11-47-57.jpg)
Gold Rate Today 5 March: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी गोल्ड के दाम अचानक घट जाते तो कभी बढ़ जाते। होली के बाद आज यानी 5 मार्च की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 164650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
यदि हम अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें तो रॉयटर्स के अनुसार, सोने की कीमत चढ़ी हुई देखी गई है। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सेफ एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अप्रैल में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,50,940 | 1,64,650 |
| मुंबई | 1,50,790 | 1,64,500 |
| अहमदाबाद | 1,50,840 | 1,64,550 |
| चेन्नई | 1,50,790 | 1,64,500 |
| कोलकाता | 1,50,790 | 1,64,500 |
| हैदराबाद | 1,50,790 | 1,64,500 |
| जयपुर | 1,50,940 | 1,64,650 |
| भोपाल | 1,50,840 | 1,64,550 |
| लखनऊ | 1,50,940 | 1,64,650 |
| चंडीगढ़ | 1,50,940 | 1,64,650 |
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 164650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 150790 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यदि हम पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत की बात करें तो यह 164500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
चांदी की कीमत
वहीं चांदी की बात करें तो आज यानी 5 मार्च की सुबह इसमें में गिरावट देखने को मिली है। कीमत 284900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 5 March: राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामंकन भरेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us