/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/new-poster-1-2026-02-28-12-55-24.jpg)
Gold Rate Today 28 Feb: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। आज शनिवार 28 फरवरी की सुबह सोने की कीमत में फिर गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161710 रुपय प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपए बढ़कर 1,64,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 148,240 | 161,820 |
| मुंबई | 148,110 | 161,580 |
| अहमदाबाद | 148,140 | 161,610 |
| चेन्नई | 148,110 | 161,580 |
| कोलकाता | 148,110 | 161,580 |
| हैदराबाद | 148,110 | 161,580 |
| जयपुर | 148,240 | 161,820 |
| भोपाल | 148,140 | 161,610 |
| लखनऊ | 148,240 | 161,820 |
| चंडीगढ़ | 148,240 | 161,820 |
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अगर हम 22 कैरेट की बात करें तो यह 148240 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161580 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुई।
चांदी की कीमत
गोल्ड की ही तरह ही चांदी की कीमत में भी आज यानी 28 फरवरी की सुबह गिरावट देखने को मिली है। आज का भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का भाव 2,500 रुपए या लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
ये भी पढ़ें: MP में युवाओं के लिए हाईकोर्ट का बड़ा अपडेट: सरकारी नौकरी में दिव्यांगों के 22 हजार पद खाली, कोर्ट ने GAD के पीएस और MPWLC के एमडी को किया तलब
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us