Advertisment

CG HIV Positive Woman Mistreatment: मेडिकल कॉलेज में HIV पॉजिटिव महिला से बदसलूकी, प्रसव के बाद जबरन कराई सफाई, FIR दर्ज

CG HIV Positive Woman Mistreatment: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एक HIV पॉजिटिव महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि, प्रसव के बाद महिला से जबरन सफाई कराई गई

author-image
anjali pandey
new poster 1

CG HIV Positive Woman Mistreatment: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एक HIV पॉजिटिव महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि, प्रसव के बाद महिला से जबरन सफाई कराई गई, इतना ही नहीं उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई। जिससे उसकी गरिमा और गोपनीयता को ठेस पहुंची। 

Advertisment

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद परपा थाना पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य संबंधित कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं घटना को लेकर सामाजिक संगठन बस्तर पॉजिटिव नेटवर्क ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने अस्पताल प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। 

ये भी पढ़ें: CG Raipur Scooty 75 Lakh Cash: वाहन चैकिंग के दौरान स्कूटी से मिले 75 लाख रुपए कैश, आयकर विभाग के पास पहुंचा मामला

Advertisment

मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में मरीजों की निजता और सम्मान से जुड़े नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

ये भी पढ़ें:CG Property Guideline Update: प्रॉपर्टी रजिस्ट्री करने जा रहे हैं? 2 मार्च से बदल रहा है नियम, पहले पढ़ लें खबर

CG HIV Positive Woman Mistreatment
Advertisment
चैनल से जुड़ें