/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/new-poster-1-2026-02-26-12-42-35.jpg)
Gold Rate Today 26 Feb 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहेगा। आज यानी 26 फरवरी की सुबह फिर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,62,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। तो मुंबई में कीमत 161900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
यही एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1000 रुपए बढ़कर 1,64,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस रहा।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,48,560 | 1,62,050 |
| मुंबई | 1,48,410 | 1,61,900 |
| अहमदाबाद | 1,48,460 | 1,61,950 |
| चेन्नई | 1,48,410 | 1,61,900 |
| कोलकाता | 1,48,410 | 1,61,900 |
| हैदराबाद | 1,48,410 | 1,61,900 |
| जयपुर | 1,48,560 | 1,62,050 |
| भोपाल | 1,48,460 | 1,61,950 |
| लखनऊ | 1,48,560 | 1,62,050 |
| चंडीगढ़ | 1,48,560 | 1,62,050 |
चांदी की कीमत
इधर चांदी की कीमत में 26 फरवरी की सुबह गिरावट देखने को मिली है। इसका भाव 284900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। यदि हम जनवरी के महीने की बात करें तो चांदी की कीमत 4 लाख रुपए के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us