Advertisment

Gold-Silver Price down 24 Feb 2026: अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price down 24 Feb 2026: देश में सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 24 फरवरी को बाजार खुलते ही चांदी 2100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Gold-Silver Price down 24 Feb 2026: देश में सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 24 फरवरी को बाजार खुलते ही चांदी 2100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं सोना 1300 रुपए से अधिक फिसल गया। 

Advertisment

बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 24 फरवरी को इस तेजी में ब्रेक लग गया। चांदी खुलने के साथ ही 2100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती और सोना 1300 रुपये से अधिक फिसल गया। 

बताया जा रहा है कि, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक ने जहां  ग्लोबल टेंशन (Trump Tariff Global Tension) बढ़ाई है, तो वहीं इसके कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को अचानक सोना सस्ता हो गया। ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1.56 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है। 

बाजार खुलते ही सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी के दाम मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव (MCX Gold Rate) अपने पिछले बंद भाव 1,61,598 रुपए की तुलना में फिसलकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 10 Gram 24 Karat Gold 1,303 रुपए सस्ता हुआ है। 

Advertisment

चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट अपने पिछले बंद 2,65,333 रुपए प्रति किलो से खुलते ही टूटकर 2,63,183 पर आ गई।

ये भी पढ़ें :  एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: 10520 करोड़ की पांच स्कीम को मंजूरी, किसानों को पांच साल तक मिलेगा लाभ

gold rate today Gold Rate Gold Silver Price Down
Advertisment
चैनल से जुड़ें