/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/new-poster-1-72-2026-02-18-15-40-22.jpg)
Gold Rate Today 18 Feb: देश में सोने चांदी की कितनों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं आज मध्य प्रदेश का बजट पेश हुआ। ऐसे में एमपी में गोल्ड रेट में कोई परिवर्तन हुआ या नहीं? और आज देश में सोने चांदी की कीमत क्या दर्ज की गई। आइए सब कछ जानते हैं।
सोने और चांदी की चमक आज यानी 18 फरवरी को लगातार फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹3560 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹3260 कम हुआ है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी भी चमक आज फीकी पड़ी है और इन तीन दिनों में प्रति किग्रा यह ₹15,100 सस्ता हुआ है।
सिटीवाइज गोल्ड के भाव
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड भाव | 22 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड भाव | 18 कैरेट (10 ग्राम) गोल्ड भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,54,340 | ₹1,41,490 | ₹1,15,790 |
| मुंबई | ₹1,54,190 | ₹1,41,340 | ₹1,15,640 |
| कोलकाता | ₹1,54,190 | ₹1,41,340 | ₹1,15,640 |
| चेन्नई | ₹1,56,210 | ₹1,43,190 | ₹1,22,490 |
| बेंगलुरु | ₹1,54,190 | ₹1,41,340 | ₹1,15,640 |
| हैदराबाद | ₹1,54,190 | ₹1,41,340 | ₹1,15,640 |
| लखनऊ | ₹1,54,340 | ₹1,41,490 | ₹1,15,790 |
| पटना | ₹1,54,240 | ₹1,41,390 | ₹1,15,690 |
| जयपुर | ₹1,54,340 | ₹1,41,490 | ₹1,15,790 |
| अहमदाबाद | ₹1,54,240 | ₹1,41,390 | ₹1,15,690 |
दूसरे दिन भी फीकी पड़ी चांदी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज भी चमक फीकी पड़ी है। तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹15,100 सस्ती हुई। आज 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी का रेट ₹2,64,900 है।
मध्य प्रदेश में भी गिरे सोने के दाम
वहीं मध्य प्रदेश में आज 18 फरवरी की सुबह बजट वाले दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश के बुलियन मार्केट में नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।
Bankbazaar.com के मुताबिक, 22-कैरेट सोने की कीमत आज 14,250 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 17 फरवरी को इसकी कीमत 14,390 रुपये थी। वहीं 8 और 10 ग्राम सोने के दाम की बात करें तो आज 22-कैरेट 8 ग्राम सोने की कीमत ₹1,14,000 है, जो कल ₹1,15,120 थी।
वहीं आज 24-कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत ₹1,19,704 दर्ज की गई। जबकि कल इसकी कीमत ₹1,20,880 थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us