Advertisment

Pensioner Senior Citizen Budget: एमपी में इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से होंगे पेंशन संबंधी कार्य, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान

Pensioner Senior Citizen Budget: आज वित्त मंत्री ने मध्य प्रदेश का बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स को लेकर भी कईं राहत भरी घोषणाएं की। आइए जानते हैं।

author-image
Satya Sharma
senior citizen

Pensioner Senior Citizen Budget: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश करते हुए 'हर हाथ को काम' का संकल्प दोहराया है। आज वित्त मंत्री मध्य प्रदेश का बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने सीनियर सिटीजन और पेंशनर्स को लेकर भी कईं राहत भरी घोषणाएं की।

Advertisment

इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से किए जाएंगे पेंशन संबंधी कार्य

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि सेवानिवृत्ति स्वत्वों के त्वरित निर्धारण एवं भुगतान के लिए वर्तमान पेंशन नियमों को सरल एवं व्यावहारिक स्वरूप दिया जाकर नवीन नियम दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील किए जा रहे हैं। मुझे यह अवगत कराते हुए हर्ष है कि हमारी संवेदनशील सरकार ने परिवार पेंशन की पात्रता अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा पुत्री को भी प्रदान की है। पेंशन सम्बन्धी समस्त कार्यवाहियों में मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम कर इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से केन्द्रीकृत पेंशन व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है।

शासकीय सेवकों के लिए लागू सेवा एवं वित्तीय नियमों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक तथा सुगम बनाने की कार्यवाही निरन्तर प्रचलित है। वित्तीय अधिकार पुस्तिका 13 वर्ष पश्चात, म.प्र. सिविल सेवा (अवकाश) नियम 48 वर्ष पश्चात तथा म.प्र. सिविल सेवा (पेंशन) नियम 49 वर्ष पश्चात, अद्यतन किए गए हैं। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के लिए नियम जारी किए जा रहे हैं। एन.पी.एस. अभिदाताओं को अब परिवार पेंशन की पात्रता भी होगी। म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम तथा म.प्र. सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम के अद्यतनीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।

बता दें कि वित्त मंत्री ने अपने बजट के दौरान कहा कि प्रदेश के न्यू पेंशन स्कीम अभिदाता कर्मचारियों को भी अब परिवार पेंशन की भी पात्रता होगी। 1 अप्रैल 2026 से परिवार पेंशन के अंतर्गत तलाक शुदा पुत्री को भी परिवार पेंशन देने का फैसला लिया गया है। 

Advertisment

वरिष्ठजनों को तीर्थयात्रा दर्शन कराने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार वरिष्ठजनों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान कर वरिष्ठजनों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वर्ष 2025-26 में 9 हज़ार 600 वरिष्ठ जनों को तीर्थयात्रा कराई गई है। इस योजना अंतर्गत बजट में रुपये 50 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: Women and Child Development Budget: बजट में महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी घोषणाएं, उज्जैन-धार समेत इन जिलों में होगा सखी निवास का निर्माण

Mohan Yadav MP Budget Pensioner Senior Citizen MP Budget 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें