Advertisment

Gold Silver Price Today: क्रिसमस से गोल्ड-सिल्वर फिर ऑल टाइम हाई पर, जानें क्या है आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 24 December 2025: देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। क्रिसमस से एक दिन पहले सोने और चांदी ने एक बार फिर आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (51)

Gold Rate Today 24 December 2025: देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। क्रिसमस से एक दिन पहले सोने और चांदी ने एक बार फिर आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है। आज यानी 24 दिसंबर 2025 को सोना-चांदी दोनों ही अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार आई तेजी ने जहां खरीदरों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, वहीं निवेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

Advertisment

देश में आज 24  कैरेट सोने का भाव 1,38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी 2,23,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

भारत में आज सोने-चांदी के ताजा रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,38,560 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,27,010 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट गोल्ड: ₹1,03,920 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹2,23,100 प्रति किलो

Gold Price Today 

शहर24 कैरेट (₹ /10 ग्राम)22 कैरेट (₹ /10 ग्राम)18 कैरेट (₹ /10 ग्राम)
दिल्ली₹1,38,710₹1,27,160₹1,04,070
मुंबई₹1,38,560₹1,27,010₹1,03,920
कोलकाता₹1,38,560₹1,27,010₹1,03,920
चेन्नई₹1,39,320₹1,27,710₹1,06,510
बेंगलुरु₹1,38,560₹1,27,010₹1,03,920
हैदराबाद₹1,38,560₹1,27,010₹1,03,920
लखनऊ₹1,38,710₹1,27,160₹1,04,070
पटना₹1,38,610₹1,27,060₹1,03,970
जयपुर₹1,38,710₹1,27,160₹1,04,070
अहमदाबाद₹1,38,610₹1,27,060₹1,03,970
Advertisment

चांदी की कीमत

चांदी भी आज महंगी हुई है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल और कोलकाता में आज चांदी ₹2,23,100 प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी रही, जहां इसका भाव ₹2,34,100 प्रति किलो दर्ज किया गया।

बढ़ती कीमतों ने जहां आम खरीदारों को थोड़ा पीछे हटने पर मजबूर किया है, वहीं लंबे समय से सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह दौर फायदे का साबित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता बनी रही तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।सोना-चांदी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें :  Breaking News Live Update: 20 साल बाद एकजुट हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, बीएमसी चुनाव साथ लड़ेंगे

Advertisment
Gold Rate Today 24 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें