Advertisment

Gold Rate Today 10 Dec: लगातार दूसरे दिन सुस्त पड़ा सोना, चांदी में आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

Gold Rate Today 10 Dec: सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमत एक दम बढ़ जाती है तो कभी दाम गिर जाते हैं। इसी बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक नजदीक आते ही सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (33)

Gold Rate Today 10 Dec: सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी कीमत एक दम बढ़ जाती है तो कभी दाम गिर जाते हैं। इसी बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक नजदीक आते ही सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है। सोमवार यानी आज भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही है। यह लगातार दूसरा दिन है जब गोल्ड के रेट फिसले हैं। 

Advertisment

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 10 रुपये सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट में भी गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹990 और 22 कैरेट लगभग ₹910 नीचे आ चुका है। वहीं चांदी की बात करें तो इसने फिर करवट बदल ली है। गिरावट के एक दिन बाद लगातार दो दिनों से चांदी महंगी हो रही है। दो दिनों में दिल्ली में चांदी ₹1100 प्रति किलो तक बढ़ गई है।

10 बड़े शहरों में गोल्ड रेट आज

नीचे देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमतें दी गई हैं:

शहर24 कैरट22 कैरट18 कैरट
दिल्ली₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
मुंबई₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
कोलकाता₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
चेन्नई₹1,30,090₹1,19,990₹99,990
बेंगलुरु₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
हैदराबाद₹1,29,430₹1,18,640₹97,070
लखनऊ₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
पटना₹1,29,480₹1,18,690₹97,120
जयपुर₹1,29,580₹1,18,790₹97,220
अहमदाबाद₹1,29,480₹1,18,690₹97,120
Advertisment

चांदी फिर चढ़ी

चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज चांदी ₹1,90,100 प्रति किलो बिक रही है, जिसमें एक दिन में ₹100 की हल्की बढ़त भी शामिल है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, लेकिन चेन्नई सबसे आगे है जहां चांदी का रेट ₹1,99,100 प्रति किलो पहुंच चुका है। 

ये भी पढ़ें :  Gold Rate Today: दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी उतार-चढ़ाव जारी, जानिए आज का ताजा रेट

gold rate today 22 carat gold rate today 22k gold rate today news 18K gold rate today 22K gold rate today Gold Rate Today 10 Dec
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें