Advertisment

Gold Price Today: नए साल में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट; जानें 1 जनवरी के ताजा रेट

Gold Rate Today 1 January: आज नए साल के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। बुधवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

author-image
anjali pandey
एडिट
new poster 1 (71)

Gold Rate Today 1 January: आज नए साल के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। बुधवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमत भी नीचे आई है। घरेलू बाजार में सोने-चांदी के रेट पर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के साथ-साथ डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर दिखाई दे रहा है।

Advertisment

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली123,790135,030
मुंबई123,640134,880
अहमदाबाद123,690134,930
चेन्नई123,640134,880
कोलकाता123,640134,880
हैदराबाद123,640134,880
जयपुर123,790135,030
भोपाल123,690134,930
लखनऊ123,790135,030
चंडीगढ़123,790135,030

सोने का आज का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 135,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 123,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 134,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 123,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 134,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 123,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 

चांदी भी हुई सस्ती

1 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी 238,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 71.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी ने बीते सालों में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। सालाना आधार पर इसमें करीब 164 प्रतिशत की मजबूती आई है, जिसकी बड़ी वजह मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश और वैश्विक सप्लाई में कमी रही है।

Advertisment

ये भी पढ़ें :  Breaking News Live Update 1 January 2026: स्विट्ज़रलैंड के क्रांस-मोंटाना बार में विस्फोट, कई लोगों की मौत की पुष्टि

gold rate today Gold Rate Today 1 January
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें