Advertisment

Nobel Prize 2023: ये हैं शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता, जानिए क्या है नोबेल प्राइज

Nobel Prize 2023: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इसका उद्देश्य अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट और वैश्विक कल्याण का कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

author-image
Bansal news
Nobel Prize 2023: ये हैं शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता, जानिए क्या है नोबेल प्राइज

Nobel Prize 2023: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार 2023 की घोषणा हो चुकी है। स्विडिश केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अफ्रेड नोबेल जिन्होंने डायनामाइट की खोज की थी।

Advertisment

उनके द्वारा वर्ष 1896 में नोबेल प्राइज फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट और वैश्विक कल्याण का कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

क्या होता है नोबेल पुरस्कार ?

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), शांति, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इनमे से प्रत्येक पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।

कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट औषधी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती हैं, द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायनशास्त्र के क्षेत्र में और नॉर्वेजियन नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है। प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी एवार्ड प्रदान किया जाती है।

Advertisment

कैसे शुरू हुआ?

यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। मृत्यु से पहले दिसंबर 1896 में  अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया।

वो चाहते थे कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा उनकी संपति की राशि के ब्याज से ही नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष भौतिकी, रसायन, शांति, साहित्य, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

कितना मिलता है पुरस्कार ?

पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था।

Advertisment

नोबेल पुरस्कार 2023 विजेताओं की लिस्ट

-- शांति का नोबेल पुरस्कार - नरगिस मोहम्मदी

-- साहित्य का नोबेल पुरस्कार - जॉन फॉसे

-- रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार - सयुंक्त रूप से मौंगी जी. बावेंडी, एलेक्सी आई. एकिमोव और लुईस ई. ब्रूस

-- चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार - कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन

-- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार - पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर

-- अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - क्लाउडिया गोल्डिन

जेल में बंद महिला को मिला शांति का नोबेल

ईरान में महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ने वाली नरगिस मोहम्मदी को साल 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिलहाल वे ईरान की जेल में बंद हैं। नरगिस मोहम्मदी को नोबल शांति पुरस्कार मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और महिलाओं मदद के लिए दिया गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, आचार संहिता में लाड़ली बहना सहित तमाम योजना नहीं होगी बंद

Satna News: जिले में स्वास्थ्य रिपोर्ट चिंताजनक, 80% महिलाएं एनीमिया से ग्रसित, जानें पूरी खबर

Bansal Hospital Vacancy: बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में बंपर भर्ती, इन पदों के लिए आज ही करें आवेदन

CG Elections 2023: बीजेपी की दूसरी सूची में OBC पर फोकस, 85 में से 31 को दिया टिकट

World Cup 2023: भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर, शुभमन गिल को अस्पताल से छुट्टी, जानें पूरी खबर

Nobel Prize 2023, Nobel Prize, Nobel Prize 2023 Winners List, Narges Mohammadi, भौतिकी और अर्थशास्त्र का नोबेल, साहित्य का नोबेल, चिकित्सा का नोबेल सम्मान

Nobel Prize Nobel Prize 2023 Nobel Prize 2023 Winners List
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें