Advertisment

New Year 2024 Rashifal: वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

New Year Rashifal 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें आर्थिक, पारिवारिक, कैरियर राशिफल, पढ़ें बंसल न्यूज़ पर

author-image
Preeti Dwivedi
New Year 2024 Rashifal: वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

New Year 2024 Rashifal: हर कोई जानना चाहता है कि नया साल 2024 उनके लिए कैसा रहेगा। ऐसे में यदि आप भी जानने के इच्छुक हैं कि नए साल (New Year Rashifal 2024) में आपके लिए क्या खास रहेगा। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि नया साल सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Advertisment

चलिए शुरूआत करते हैं मेषवृषमिथुनकर्कसिंह, कन्या, तुला के बाद बारी है वृश्चिक राशि की। जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए नया साल (Vrishchik New Year 2024 Rashifal) पारिवारिक, आर्थिक, भाग्य, कैरियर आर्थिक दृष्टि से कैसा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि का स्वभाव - (Nature of Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि राशि चक्र की आठवीं राशि है। वृश्चिक का अर्थ है बिच्छू। अंग्रेजी में इस राशि को Scorpio कहते हैं। यह राशि 210 अंश से 240 अंश तक रहती है। विशाखा नक्षत्र का अंतिम एक चरण, अनुराधा नक्षत्र के चारों चरण तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के चारों चरण मिलकर वृश्चिक राशि का निर्माण करते हैं।

वृश्चिक राशि की प्रकृति

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की आकृति बिच्छू जैसी होती है। इसका स्वभाव स्थिर है। वृश्चिक राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व जल है, गुण राजसी है जाति ब्राम्हण है। यह दिन में बलि होती है। यह उत्तर दिशा की स्वामी है। यह राशि कफ प्रकृति की है। शरीर में गुप्तांग और गुदा पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है।

Advertisment

यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक दृढ़ निश्चयी तीक्ष्ण वाणी युक्त एवं स्पष्ट वक्ता होते हैं। शरीर की लंबाई एवं जननेन्द्रिय का विचार भी इस राशि से किया जाता है। वृश्चिक राशि में उत्पन्न व्यक्ति बाल्यावस्था से ही परदेश में रहने वाला , शूरवीर, अभिमानी और साहस से धन प्राप्त करने वाला होता है।

वृश्चिक राशि के शत्रु, बाधक और शुभ ग्रह

इस राशि वालों के लिए शुक्र बाधक ग्रह होता है। वृष राशि बाधक राशि होती है और चंद्रमा इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वृश्चिक राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए पूरा वर्ष उत्तम है। ये इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं।

Advertisment

जून महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक आपको थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। अक्टूबर माह के उपरांत जनता में उनकी मान मर्यादा बढ़ेगी।

पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2023 को गुरु ने मेष राशि में प्रवेश किया था। इस वर्ष 1 मई 2024 के 5:30 सायंकाल से वे वृष राशि में गोचर करेंगे। इसके उपरांत 9 अक्टूबर को 8:05 रात से वृष राशि में वक्री होंगे तथा इस वर्ष भर वक्री रहेंगे।

संबंधित खबर

New Year 2024 Rashifal: वृष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

Advertisment

New Year 2024 Rashifal: तुला राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

इसी प्रकार शनि ग्रह 20 फरवरी 2023 से कुंभ राशि में है और वे इस पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहेंगें। 30 जून के 9:37 दिन से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि 16 नवंबर के 6:56 प्रातः से पुनः कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर 2023 को राहु ने मीन राशि में प्रवेश किया था और वर्ष 2024 में पूरे वर्ष में मीन राशि में ही रहेंगे। पिछले 1000 वर्षों में राहु गुरु और शनि का यह संयोग नहीं था। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

वृश्चिक राशि का धन उपार्जन -

इस वर्ष आपके पास धन की आवक में कमी आएगी। वर्ष के अधिकांश समय में आपको धन की बहुत कम प्राप्ति होगी। अगर आप परिश्रम करेंगे तो आपको मार्च ,अप्रैल ,सितंबर और अक्टूबर के महीने में धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। आपको चाहिए कि आप इस अवधि में पर्याप्त परिश्रम करें जिससे समय अनुसार आपको अधिक धन मिल सके।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि का कैरियर-(Vrishchik Rashi Career 2024)

अप्रैल तक आपको अपने कैरियर में अपने अधिकारियों की मदद मिलती रहेगी। अप्रैल तक आप की प्रतिष्ठा अपने कार्यालय में बढ़ेगी। परंतु अप्रैल के बाद इसमें कमी आना प्रारंभ हो सकती है। इसके अलावा अगस्त और सितंबर के महीने में भी आपको अपने करियर में कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता है। आपको निरंतर परिश्रम करते रहना चाहिए

उपाय-

आपको चाहिए कि आप शनिवार को आप शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

वृश्चिक राशि का भाग्य-

इस सप्ताह भाग्य से आपको अच्छे मदद प्राप्त होने की उम्मीद कम है। आपको अपने कार्यों को संपन्न करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जुलाई और अगस्त के महीने में आपको अपने भाग्य से मदद मिलेगी। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में भाग्य आपकी बिल्कुल मदद नहीं कर पाएगा। आपको किसी भी कार्य को करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप मोती की माला धारण करें।

वृश्चिक राशि का परिवार- (New Year Rashifal 2024)

आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य मई, जून, जुलाई, अगस्त ,नवंबर और दिसंबर महीना में खराब रह सकती है। इन महीना में स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके पिताजी का स्वास्थ्य इस वर्ष अक्सर खराब रहेगा। जनवरी से अप्रैल तक उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार रहेगा। इसके अलावा अगस्त और सितंबर के महीने मैं भी उनका स्वास्थ्य थोड़ा सा ठीक होगा। माता जी का स्वास्थ्य अधिकतर ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध इस वर्ष सामान्य से कम ठीक रहेंगे। भाई बहनों के साथ कोई भी डीलिंग करने में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस वर्ष आपको अपने संतान से भी कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

उपाय -

घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें.

नए साल में वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य- (New Year Health Rashifal 2024)

इस वर्ष आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। जनवरी के महीने में आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब होगा। इसके अलावा दिसंबर के महीने में पुनः स्वस्थ में खराबी आएगी। आपको अपने पैरों के बारे में हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

उपाय- 

आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल 2024 - (New Year Rashifal 2024)

इस वर्ष आपका व्यापार जनवरी-फरवरी, मार्च अप्रैल मई, सितंबर और अक्टूबर के महीने में काफी ठीक चलेगा । आपको इस समय का विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए। व्यापार में तेजी के लिए भाग्य का भी योगदान होता है। अतः जब भाग्य को अच्छा बताया गया है उसे महीने में अपने व्यापार में वृद्धि करने का प्रयास करें।

उपाय-

आपको चाहिए कि आप महीने में एक बार सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।

वृश्चिक राशि का विवाह-

अगर आप अविवाहित है तो इस वर्ष अप्रैल महीने के बाद में विवाह की उत्तम प्रस्ताव आएंगे। मई के महीने में विवाह तय होने के बहुत अच्छे योग हैं। आपको इस वर्ष का उपयोग अपना विवाह तय करने में कर लेना चाहिए।

उपाय-

आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ प्रतिदिन करें तथा पुखराज धारण करें।

वृश्चिक राशि का मकान कार जमीन आदि -

आपकी कुंडली के गोचर में सुखेश पूरे वर्ष भर विद्यमान रहेगा। इसके कारण आपके सुख में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। जनवरी से अप्रैल के बीच में आप कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं या आपके परिवार में विवाह जैसा कोई प्रयोजन हो सकता है।

उपाय-

आपको हर शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि का वार्षिक उपाय-

ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको वर्ष के हर शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का जाप करना है।

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के पूर्णमासी और एकादशी को सुंदरकांड का पाठ कराना चाहिए।

यह वार्षिक राशिफल (New Year Rashifal 2024) लग्न राशि से गणना करके से बनाया गया है। अतः अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो आपको विशेष सतर्क रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां ज्योतिषाचार्य द्वारा बताई गई हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें:

Aaj Ka Shubh Kaal – 02 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की षष्ठी तिथि (मंगलवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

horoscope 2024 in hindi new year rashifal 2024 rashifal 2024 rashifal 2024 in hindi मेष वार्षिक राशिफल 2024 Scorpio varshik rashifal in hindi Vrishchik rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें