Advertisment

New Year Horoscope 2023 Tula Rashi : क्या तुला राशि वालों को नए साल में मिलेगा सपनों का घर, पढ़ें वर्ष 2023 का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Tula Rashi : तुला राशि राशि चक्र की सातवीं राशि है। tula rashi तुला का अर्थ होता है तराजू। astrology अंग्रेजी में इसे लिब्रा (Libra) कहते हैं। यह 180 से 210 अंश तक रहता है। चित्रा नक्षत्र के अंतिम दो चरण , स्वाति नक्षत्र के चारों चरण तथा विशाखा नक्षत्र के प्रथम तीन चरण मिलकर तुला राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि की आकृति तराजू लिए पुरुष जैसी होती है। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि नया साल 2023 उनके लिए क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment

तुला का स्वभाव —
इसका स्वभाव चर है। तुला राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है,गुण राजसी है जाति शुद्र है। यह दिन में बलि होती है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है।शरीर में वस्ति और चर्म पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातक विचारशील पढ़ने की रुचि वाले जिज्ञासु राजनीति में कुशल तथा अपना कार्य सिद्ध करने में दक्ष होते हैं। ये अकारण क्रोध करने वाले, मधुर भाषी, दयालु, चंचल नेत्रों वाले, व्यापार में चतुर, देवताओं का पूजन करने वाले, परदेश वासी तथा मित्रों के प्रिय पात्र होते हैं। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और शनि इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे।
अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे।

तुला राशि के जातक जो जनप्रतिनिधि है उनके लिए फरवरी 2023 तक का समय अत्यंत उत्तम है। ये इस अवधि में कोई भी इलेक्शन जीत सकते हैं। फरवरी 2023 के बाद प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आएगी। जून से अक्टूबर के महीने में उनको थोड़ी परेशानी आ सकती है।

Advertisment

धन उपार्जन -
मई से सितंबर तक तुला राशि के जातकों को लगातार धन मिलता रहेगा। अप्रैल तक उनके खर्चों में भारी वृद्धि होगी। इस समय अगर वह कर्मचारी हैं तो ऐसा कार्य मिल सकता है जिसमें धन आने की संभावना अल्प हो। फरवरी के महीने से गलत रास्ते से अल्प धन आने की संभावना है। अगस्त और सितंबर के महीने में आपको धन लाभ होगा।

उपाय -
आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।

कैरियर-
जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच तक आपका कैरियर स्थिर रहेगा । अर्थात आप जैसे स्थान पर हैं वैसे ही स्थान पर रहेंगे। अगर आप किसी कार्यालय में कर्मचारी हैं तो अप्रैल के बाद आपकी सीट बदल सकती है या स्थान बदल सकता है। इस समय आपको सावधान रहना चाहिए और किसी अधिकारी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रयास करेंगे तो अप्रैल के बाद आपकी अच्छी पदस्थापना हो सकती है।

Advertisment

उपाय -
आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें।

भाग्य-
इस वर्ष भाग्य आपका बहुत साथ नहीं देगा। जून और जुलाई के महीने में भाग्य आपको थोड़ी मदद करेगा। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना होगा। अप्रैल के महीने के बाद भाग्य के कारण आपका कोई नुकसान नहीं होगा। परंतु जनवरी से अप्रैल तक अगर आप परिश्रम नहीं करेंगे तो भाग्य का के कारण नुकसान संभव है।

उपाय -
आपको पन्ना पहनना चाहिए। गाय को प्रतिदिन हरा चारा खिलाना चाहिए।

परिवार-
आपकी और आपके जीवनसाथी के संबंध वर्ष के अंतिम दिनों में बहुत अच्छे रहेंगे। वर्ष के प्रथम और मध्य में स्वास्थ्य के कारण आप दोनों के संबंधों में तनाव हो सकता है। भाई बहनों के साथ अप्रैल के बाद संबंध मधुर हो सकते हैं। आप जितना चाहते होंगे आपके भाई-बहन उतना सपोर्ट नहीं करेंगे। आपकी संतान विशेषकर आपकी पुत्री पूरे वर्ष भर आपके साथ सहयोग करेगी और आप के आशीर्वाद से संतान की उन्नति भी होगी।

उपाय -
गुरुवार का व्रत करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें

स्वास्थ्य-
आपका या आपके जीवन साथी का वर्ष के अंत को छोड़कर बाकी समय में स्वास्थ्य में खराबी आएगी। इस बात की पूरी संभावना है कि गले और कमर में पीड़ा हो। इसके अलावा पेट में भी परेशानी हो सकती है। यहां पर पेट मे भी का अर्थ है पेट और पेट के अंदर के अंग।

Advertisment

उपाय -
राहु और केतु की शांति हेतु उपाय करवाएं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

व्यापार-
अक्टूबर के उपरांत आपका व्यापार उन्नति करेगा। जनवरी से लेकर अप्रैल तक व्यापार कुछ कम ठीक चलेगा। बाकी समय में व्यापार और कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन बिजली लोहे आदि के व्यापारियों को फरवरी के बाद फायदे में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने पार्टनर से इस वर्ष सतर्क रहना चाहिए। किसी से पार्टनरशिप में काम करते समय आपको चाहिए कि आप पार्टनर की पूरी तरह से जांच परख कर ले।

उपाय-
शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

Advertisment

विवाह-
फरवरी से लेकर अप्रैल से लेकर सितंबर तक अविवाहित जातकों के विवाह के अच्छे संयोग बनेंगे। अगर विंशोत्तरी दशा अच्छी है तो शादी निश्चित रूप से इस वर्ष हो जाएगी। इसके अलावा बाकी महीनों में भी प्रस्ताव आएंगे। परंतु प्रस्ताव में कोई न कोई व्यक्ति कैंची मारने में के कार्य में लगा रहेगा। अतः ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना चाहिए। अन्यथा ये लोग विवाह नहीं होने देंगे।

उपाय-
शनि की पूजा करें तथा पुखराज धारण करें।

मकान -
वर्ष 2023 में आपके लिए कई बार मकान आज खरीदने के अच्छे संयोग आएंगे। इनका अगर आप उपयोग करें तो आप मकान जमीन कार एसी इतिहास सुख सामग्री की वस्तुएं खरीद सकेंगे। आपके लिए सबसे अधिक संभावना कार खरीदने की है। अगर आप कार खरीदना चाहेते है तो आप निश्चित रूप से इस वर्ष कार को खरीद लेंगे साथ ही यह भी तय है कि कार अत्यंत उत्कृष्ट कोटि की होगी।

उपाय-
शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको शनिदेव का पूजन करना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्षा प्रतिदिन पाठ करवाना चाहिए। इसके अलावा हर शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection":"Google Trending News
Advertisment
चैनल से जुड़ें