Advertisment

New Year Horoscope 2023 Kumbh Rashi : कुंभ राशि वालों के लिए जून, जुलाई में होगा अचानक धन लाभ, कैसा बीतेगा नया साल 2023

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Kumbh Rashi  नया साल कई राशियों के जीवन में भारी बदलाव लेकर आने वाला है।  इसी क्रम में आज हम बात करेंगे राशि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि यानि कुंभ राशि की।  चलिए जानते हैं पंडित पांडे (8959594400)से।

Advertisment

कुंभ राशि का स्वभाव —

कुंभ राशि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है। कुंभ का अर्थ होता है घड़ा। अंग्रेजी में इसे (Aquarius) कहते हैं। यह 300 से 330 अंश तक स्थित है। धनिष्ठा नक्षत्र के अंतिम दो चरण चरण, शतभिषा नक्षत्र के चारों चरण तथा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रथम तीन चरण मिलकर कुंभ राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति कंधे पर घड़ा लिए पुरुष की है। इसका स्वभाव स्थिर है। कुंभ राशि की प्रकृति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है,गुण तमोगुणी है जाति शूद्र है। यह दिन में बली होता है। यह पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है।शरीर में पिंडली एवं आंतों पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है। इस राशि के जातकों में शिल्पचातुर्य,वैज्ञानिकता, अन्वेषणशीलता आदि गुण होते हैं। यदि कुंभ राशि में जन्म हो तो मनुष्य दानी ,कृतज्ञ ,हाथी घोड़ा और धन का स्वामी,शुभ दृष्टि एवं सदैव कोमल स्वभाव वाला, धन और विद्या हेतु प्रयत्नशील, पुत्र से युक्त, स्नेह युक्त,यशस्वी अपनी शक्ति से धन का उपभोग करने वाला और निर्भीक होता है। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल 2023 में कुंभ की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे।
अन्य ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। कुंभ राशि के जातकों का जनवरी से मई तक का तथा नवंबर और दिसंबर का वार्षिक भविष्यफल अच्छा कहा जा सकता है।

धन उपार्जन:-
जनवरी से अक्टूबर तक आपके पास गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस बीच में धन हानि भी हो सकती है। मई से अगस्त तक अच्छा धन आने की उम्मीद है। जून और जुलाई तथा दिसंबर के महीने में अच्छी मात्रा में धन आ सकता है। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में यह सामान्य रहेगी। पुनः नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके पास धन की आवक बहुत तेजी के साथ बढ़ेगी।

Advertisment

उपाय-
घर से निकलने के पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

कैरियर-
बर्ष 2023 में अप्रैल महीने तक आपके कैरियर उछाल पर रहेगा। बाकी महीने में भी आपका कैरियर अच्छा रहेगा। इस प्रकार नवंबर और दिसंबर महीने में आपका कैरियर ठीक चलेगा और कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष आपके कैरियर का ग्राफ ऊंचाई की तरफ जाएगा।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें।

Advertisment

भाग्य -
वर्ष 2023 में कुंभ राशि के जातकों का भाग्य सामान्य है। जनवरी फरवरी-मार्च तथा दिसंबर माह में आपको अपने भाग्य से मदद मिलेगी। साल के बाकी दिनों में आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा अर्थात आप जितना परिश्रम करेंगे उतना ही आपको फल प्राप्त होगा। ज्यादा रिस्क वाले कार्य आपको एवाइड करना चाहिए।

उपाय -
हीरे या अमेरिकन डायमंड की अंगूठी पहने।

परिवार-
इस वर्ष आपके माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। मई जून और जुलाई के महीने में माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य भी नरम गरम रहेगा है। अप्रैल के पहले आपका अपने भाई बहनों से संबंध गरम गरम हो सकता है। उनका सहयोग आपको प्राप्त नहीं होगा। अप्रैल और अप्रैल के बाद भाई बहनों से आपके संबंध ठीक हो सकते हैं। जून और जुलाई के महीने में आप के संतान की उन्नति हो सकती है। पारिवारिक रूप से यह वर्ष आपके लिए कोई सामान्य है।

उपाय-
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

स्वास्थ्य:-
वर्ष 2023 में आपका स्वास्थ्य पूरे वर्ष भर अच्छा रहेगा। बीच-बीच में थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जून 2023 से अक्टूबर 2023 तक आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। आपको चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जून और जुलाई महीने में सतर्क रहें। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य इस वर्ष में थोड़ा खराब हो सकता है।

Advertisment

उपाय-
आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

व्यापार:-
यह वर्ष व्यापार के लिए अच्छा नहीं है। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका व्यापार अच्छा चलेगा। मई के महीने से आपके व्यापार में उन्नति प्रारंभ हो जावेगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अगस्त 9 सितंबर का महीना भी व्यापार की दृष्टि से ठीक प्रतीत होता है। इसके अलावा बाकी सभी महीने व्यापार की दृष्टि से सामान्य है। आप को बहुत सतर्क होकर के वर्ष 2023 में व्यापारिक कार्य करना चाहिए।

उपाय-

आपको चाहिए कि काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

विवाह:-
इस वर्ष आपकी कुंडली के गोचर में विवाह के अच्छे योग अप्रैल से सितंबर के महीने तक हैं। सितंबर के बाद से दिसंबर तक विवाह तय होने की संभावना कम है। अप्रैल से सितंबर के महीनों में अगर आपकी विंशोत्तरी दशा में विवाह के योग हैं तो विवाह हो सकता है। इस वर्ष आपको विवाह मैं कोई व्यक्ति बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा।

Advertisment

उपाय-
किसी विद्वान ब्राह्मण से राहु की शांति का उपाय करवाएं।

मकान कार जमीन आदि:-
फरवरी और अप्रैल के महीने में मकान का आदि खरीदने का योग है। इस वर्ष आपकी कुंडली में सुख की वस्तुएं खरीदने का बहुत अच्छा योग नहीं है। आपको इन वस्तुओं को खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गरीब लोगों को चावल का दान दें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं। जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गरीबों के बीच में चावल का दान देना है।
अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष भगवान शिव का जल और दूध से महीने के प्रथम सोमवार को अभिषेक करें।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023 

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023

anil panday ji

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Vrishchik Rashi : New Year Horoscope 2023 Kumbh Rashi New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology
Advertisment
चैनल से जुड़ें