Advertisment

New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi : कन्या राशि के जातकों के लिए यादगार रहेगा नया साल, पढ़ें नए साल 2023 का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2023 : नए साल में पलट जाएगी वृष राशि वालों की किस्मत, इन क्षेत्रों में आएगा जोरदार उछाल

नई दिल्ली। New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi  दो महीने बाद नया साल शुरू हो रहा है। astrology ऐसे में सभी अपने नए साल के भविष्य को लेकर चिंतित होते हैं। new year horoscope तो चलिए इसी कड़ी में हम बात करेंगे राशि चक्र की छठी राशि यानि कन्या राशि की। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि कन्या राशि के जीवन में नया साल क्या खास लेकर आने वाला है।

Advertisment

कन्या राशि का स्वभाव —
कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है। कन्या का अर्थ होता है अविवाहित बालिका। इसे अंग्रेजी में (Virgo) कहते हैं। यह 150 से 180 अंश तक रहती है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, हस्त नक्षत्र के चारों चरण तथा चित्रा नक्षत्र के प्रथम दो चरण मिलकर कन्या राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इसका स्वभाव द्वि स्वभाव है। कन्या राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है, जाति वैश्य है। यह दिन में बलि होती है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कमर, पेट और लीवर पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के लोग उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं। इस राशि के जातक विलासी सज्जनों को प्रिय, सुंदर, धर्म से परिपूर्ण, दानी, निपुण कवि, वैदिक मार्ग के अनुगामी, सभी लोगों को प्रिय, नाटक नृत्य और गीत की धुन में आसक्त और प्रवासी होते हैं। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

नए साल में कन्या की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मीन राशि में रहेंगे। 20 अप्रैल 2023 से मेष राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर 2023 से गुरु मेष राशि में वक्री होंगे तथा 23 दिसंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि वर्ष के प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे तथा 20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 19 जून से शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। 24 अक्टूबर से शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु वर्ष के प्रारंभ में मेष राशि में रहेंगे। दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को राहु वक्री चाल चलते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मीन राशि में ही रहेंगे।
अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष के प्रारंभिक काल खंड अत्यंत अच्छा रहेगा परंतु बाकी पूरा वर्ष सामान्य रहने वाला है।

धन उपार्जन-
जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक आपके पास अच्छा धन आने का योग है। नवंबर 2023 और दिसंबर 2023 में आपके पास गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं। तो इसका अर्थ है कि आपकी पोस्टिंग फील्ड में होने वाली है। मई से आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी। जनवरी जनवरी से अप्रैल 2023 तथा जुलाई 2023 से अगस्त 2023 तक धन का उपार्जन काफी अच्छा रहेगा।

Advertisment

उपाय -
किसी विद्वान ब्राह्मण को कुंडली दिखाकर आपको गुरु की शांति का उपाय कराना चाहिए। इसके अलावा आपको पुस्तकों का दान देना चाहिए।

कैरियर-
अप्रैल से सितंबर के बीच में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इसके अलावा अगर आप कर्मचारी हैं तो इसी अवधि में आपको कार्यालय में परेशान भी किया जा सकता है। परंतु सितंबर 2023 से कार्यालय में आपकी स्थिति में काफी परिवर्तन होगा। आपको अपने कार्यालय में अपने शत्रुओं से मार्च से जून तक तथा नवंबर और दिसंबर के महीने में सावधान रहना चाहिए।

उपाय -
आपको प्रतिदिन घर से निकलने के पहले अपने पिता जी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

Advertisment

भाग्य-
मार्च और अप्रैल 2023 में भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। वर्ष की बाकी महीनों में आपका पुरुषार्थ ही आपके कार्यों की सिद्धि का कारण बनेगा। वर्ष के बाकी दिनों में आपको भाग्य से थोड़ी थोड़ी मदद मिल सकती है। संक्षिप्त में आपको वर्ष 2023 में भाग्य पर यकीन नहीं करना चाहिए तथा परिश्रम कर सफलताएं प्राप्त करना चाहिए।

उपाय-
शुक्रवार का आपको व्रत रखना चाहिए तथा सायंकाल मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान देना चाहिए। चावल खराब नहीं होना चाहिए।

परिवार-
वर्ष 2023 में आपको अपने परिवार से विशेष मदद नहीं मिलेगी। परंतु यह भी सत्य है कि आपके माता पिता अपने ताकत भर आपका साथ देंगे। भाई बहनों का अल्प सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को अच्छी सफलताएं मिल सकती हैं।

Advertisment

उपाय-

गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें या किसी विद्वान ब्राह्मण से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करवायें।

स्वास्थ-
वर्ष 2023 में आप नसों के रोग जैसे कमर और गर्दन में दर्द आदि से पीड़ित रहेंगे। आपका यह रोग जून में जाकर ठीक हो सकता है। इसके अलावा यह भी संभव है कि अप्रैल महीने के बाद आपके साथ छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है। जनवरी से अप्रैल के बीच में आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है या पेट के अंदर के किसी अंग में कोई व्यवधान हो सकता है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप इस तरह की कोई पीड़ा महसूस करने पर भगवान शिव का अभिषेक करवाएं साथ ही रुद्राष्टक का पाठ भी करें।

Advertisment

व्यापार-
फरवरी के बाद से आपके व्यापार में उन्नति का योग है। अगर आप ध्यान देंगे और योजनाएं ठीक से बनाएंगे और इन योजनाओं पर अमल करेंगे तो निश्चित रूप से आपका व्यापार बड़ी तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर होगा। अगर आप कोचिंग सेंटर चला रहे हैं तो आपका कोचिंग सेंटर बच्चों से भरपूर हो जाएगा। अगर आप वाहन या लोहे का व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी आपको फायदा होगा।

उपाय-
घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें।

विवाह-
अगर आप अविवाहित हैं तो जनवरी एवं फरवरी के महीने में विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। अगर आपकी विंशोत्तरी दशा अच्छी है तो विवाह हो भी सकता है। आपका जीवन साथी आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा होगा। आपके जीवनसाथी का रंग गेहुआ होगा। उसके चेहरे पर या तो दांतों में कोई गड़बड़ी होगी या कोई कट मार्क होगा या कोई तिल या मसा होगा।

उपाय-
बच्चों के बीच पुस्तकों का दान दें।

मकान जमीन कार आदि खरीदना-
जनवरी से अप्रैल के बीच में इस तरह की सामग्री खरीदने का एक संयोग बन रहा है। इसके अलावा पूरे वर्ष में आप द्वारा मकान आदि खरीदे जाने का संयोग बहुत कमजोर है। परंतु आपको इससे निराशा होने की आवश्यकता नहीं है। आपको चाहिए कि आप इस समय का सदुपयोग धनराशि इकट्ठा करने में करें।

Advertisment

उपाय-
मंगलवार के दिन व्रत रखें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

वार्षिक उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं । जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का अभिषेक करवाएं तथा रूद्राष्टक का पाठ करें।

यह भी पढें :

मेष राशि का वार्षिक राशिफल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल

yearly horoscope 2023 varshik rashifal 2023 today horoscope tamil new year rasi palan 2023 tagalog horoscope scorpio horoscope 2023 rasi palan 2023 new year rasi palan 2023 to 2023 new year rasi palan 2023 in tamil new year rasi palan 2023 new year rashifal 2023 New Year Horoscope 2023 Kanya Rashi New Year Horoscope 2023 : MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mithun rashi ka varshik rashifal 2023 mithun new year horoscope 2023 Madhya Pradesh News Hindi kanya rashifal 2023 jan Daily Horoscope 2023 horoscope today horoscope for today' horoscope 2023 horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google Trending News gemini yearly horoscope 2023 free daily horoscope daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2023 Daily Horoscope 1 jan 2023 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal dharam news aries daily horoscope today 2023 zodiac calendar 2023 new year rasi palan 2023 horoscope 2023 astrology forecast 2023 astrology events 2023 astrology chart 2023 astrology "articleSection":"Google Trending News
Advertisment
चैनल से जुड़ें