Advertisment

New Year Horoscope 2022 : इस महीने मिलेगी नौकरी, बंधेंगे परिणय सूत्र में, कछुए को लाई खिलाने से फिर जाएंगे दिन

New Year Horoscope 2022 : इस महीने मिलेगी नौकरी, बंधेंगे परिणय सूत्र में, कछुए को लाई खिलाने से फिर जाएंगे दिन new-year-horoscope-2022-you-will-get-a-job-this-month-will-tie-the-knot-the-days-will-go-away-after-feeding-the-tortoise

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2022 : इस महीने मिलेगी नौकरी, बंधेंगे परिणय सूत्र में, कछुए को लाई खिलाने से फिर जाएंगे दिन

नई दिल्ली। 10 दिन का इंतजार और बस अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत हो जाएगी। वैसे तो सभी को उत्सुक्ता होती है कि नया वर्ष उनके लिए क्या खास लेकर आने वाला है। तो आपको बता दें नए साल में मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं शादी का इंतजार कर रहे लोगों भी विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

Advertisment

मिथुन राशि का स्वभाव —
मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि है। मृगशिरा नक्षत्र की अंतिम दो चरण, आद्रा नक्षत्र के चारों चरण तथा पुनर्वसु नक्षत्र के पहले तीन चरण मिलकर मिथुन राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इसका स्वभाव द्विस्वभाव है। मिथुन राशि की प्रवृत्ति क्रूर है। इस राशि का तत्व वायु है। गुण सात्विक है जाति शूद्र है। यह रात्रि में बलि होती है। पश्चिम दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कंधा छाती और फेफड़े पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है। इस राशि के लोग विद्या की आकांक्षा रखने वाले तथा शिल्प कला में प्रवीण होते हैं। इस राशि वालों के लिए सूर्य बाधक ग्रह होता है। सिंह राशि बाधक राशि होती है। बुध तथा शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

यह रहेगी ग्रहों की स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे तथा 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे तथा पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे। अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। वर्ष के प्रारंभ में आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी। परंतु यह परेशानी कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार कैसा रहेगा नया साल आपके लिए।

धन उपार्जन -
वर्ष के प्रारंभ में आपके पास धन की आवक में कमी रहेगी। अप्रैल महीने से गलत रास्ते से धन आने का योग बनने लगेगा। जून के महीने के उपरांत आने की गति थोड़ी धीमी पड़ेगी। अप्रैल और मई के महीने में आपके पास काफी धन आएगा।

Advertisment

भाग्य-
वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से कम मदद मिलेगी। आपके बहुत सारे कार्य परिश्रम से ही संपन्न हो पाएंगे। वर्ष के बीच में अर्थात अप्रैल के बाद और जून के पहले आपका भाग्य आपका साथ देगा। वर्ष के अंतिम कालखंड में भाग्य आपका कम साथ देगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे केस्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।

उपाय-
मोती की माला धारण करें।

कैरियर-
कैरियर के क्षेत्र में वर्ष के प्रारंभिक काल खंड सामान्य रहेगा। वर्ष के बाकी समय अवधि में आपके कैरियर में तेजी आएगी। अगर आपके पास कोई नौकरी नहीं है तो नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में भी आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। कार्यालय में कुछ लोगों से आपकी शत्रुता भी हो प्रारंभ हो सकती है।

उपाय-
आपको चाहिए कि आप गुरुवार का व्रत करें और गुरुवार को या प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

Advertisment

भाग्य-
अप्रैल माह तक आपका भाग्य आपके कार्यों में कोई विशेष मदद नहीं करेगा। अप्रैल के बाद भाग्य एकाएक आपके कार्यों में मदद कर उनको संपन्न करा देगा। जून के महीने से आपके भाग्य में थोड़ी कमी आएगी। परंतु फिर भी समय-समय पर आवश्यकता अनुसार भाग्य की मदद आपको मिलती रहेगी।

उपाय-
आपको शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार जाप करना चाहिए।

परिवार-
पूरे वर्ष भर माता और पिता जी का आशीर्वाद आप को मिलता रहेगा। भाई और बहनों से आपको मार्च के बाद कम सहयोग मिलेगा। यह भी संभव है कि किसी भाई या बहन से आपकी लड़ाई भी हो जाए। अतः इस संबंध में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

Advertisment

उपाय-
हर बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें :Yearly Horoscope 2022 : नए साल में होगा प्रमोशन, खुलेंगे तरक्की के द्वार, चैक करें अपनी राशि

स्वास्थ्य-
सामान्यतया आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पूरे वर्ष उत्तम रहेगा। आपका आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अप्रैल माह से थोड़ा खराब हो सकता है। अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो आपका स्वास्थ्य भी अप्रैल माह से थोड़ा खराब होना प्रारंभ हो जाएगा।

उपाय-
कुएं के कछुए को लाइ खिलाएं।

व्यापार-
जनवरी फरवरी और मार्च के महीने में आपके व्यापार में तेजी आएगी। परंतु उसके बाद अप्रैल के महीने में व्यापार में कमी आएगी। मई के महीने में आप व्यापार में पुनः आगे निकलने का प्रयास करेंगे। इस प्रयास में आप सफल रहेंगे। अगस्त के महीने में आपके व्यापार में सतर्क रहना चाहिए।

Advertisment

उपाय-
समय-समय पर आपके द्वारा स्वयं या किसी विद्वान ब्राह्मण से मदद लेकर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ कराना चाहिए।

विवाह-
मिथुन राशि के अविवाहित जातकों के विवाह संबंध आने के लिए जुलाई-अगस्त और दिसंबर 2022 का समय अच्छा है इस समय इन जातकों के लिए बहुत सारे वैवाहिक संबंध आएंगे उन पर विचार होगा और अगर दशा अंतर्दशा अनुकूल है तो हो ही जाएंगे।

उपाय -
शुक्रवार को गरीबों के बीच जाकर चावल या सफेद वस्त्र का दान दें।

इस महीने मेें मिलेगा मकान —
मकान कार और सुख-सुविधा के यंत्र-मकान कार और सुख सुविधा की सामग्री जैसे एयर कंडीशनर आदि अगस्त से अक्टूबर के बीच में खरीदने का संयोग बन रहा है। अगर आप इसकी प्लानिंग कर रहे हैं तो इस समय यह योजना आवश्यक रूप से पूर्ण हो जाएगी। इसके अलावा मार्च अप्रैल एवं मई 2022 में भी संयोग बन रहे हैं।

Advertisment

उपाय-
हर बुधवार को आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

उपाय-
ऊपर हर विषय पर अलग-अलग उपाय दिए गए हैं । ये उपाय केवल उस विषय विशेष के लिए ही हैं । जैसे कि अगर आप मकान खरीदना चाहते हैं और मकान खरीदने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपको गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाना चाहिए। आपकी सभी तरफ से रक्षा के लिए सभी संकटों से मुक्ति करने के लिए आपको हर् सोमवती अमावस्या तथा हर महीने की पहली अमावस्या को भगवान शिव का रुद्राभिषेक और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किसी विद्वान और योग्य ब्राह्मण से करवाना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें :New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि

नोट :  इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

yearly horoscope vrash rashi 2022 yearly horoscope 2022 today horoscope tagalog horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें