Advertisment

Nagriya Nikay Chunav MP : एक केंद्र पर सिर्फ 1 हजार होंगे मतदाता ,शिकायत करने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों Nagriya Nikay Chunav MP का ऐलान नहीं हुआ है,लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों जोरों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि इस बार भोपाल के 85 वार्डों में 2176 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

author-image
Bansal News
Nagriya Nikay Chunav MP : एक केंद्र पर सिर्फ 1 हजार होंगे मतदाता ,शिकायत करने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों Nagriya Nikay Chunav MP का ऐलान नहीं हुआ है,लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों जोरों पर चल रही है। बताया जा रहा है कि इस बार भोपाल के 85 वार्डों में 2176 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या को 1500 से घटाकर 1 हजार कर दिया है। यानी हर पोलिंग बूथ पर 1 हजार वोटर्स वोट डाल सकेंगे। पोलिंग बूथों की मैपिंग का काम अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।

Advertisment

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हूए कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने हर पोलिंग बूथ पर 500 वोटर्स की संख्या घटाकर 1000 कर दी। गौरतलब है ​इस बार कोरोना के कारण एक पोलिंग बूथ पर 1000
वोटर्स वोट डाल सकेंगे।

जरूर पढ़ें : MP Nagriya Nikay Chunav : आचार संहिता की चर्चाएं शुरू, इस माह में ​चुनाव की संभावना

राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज दोपहर राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर शिकायत की।

Advertisment

मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा
शिकायत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ईवीएम का विरोध किया है। चुनाव आयुक्त से हमने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की है। चुनाव हमेशा ईवीएम से कराना कानूनी बाध्यता नहीं है। मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है। भाजपा ने जो पैसा इक्कठा किया उसका उपयोग सरकार गिराने के लिए हो रहा है। भाजपा सब जगह भ्रष्टाचार कर सकती है। कांग्रेस ने कोई परंपरा नहीं तोड़ी है। भाजपा ही परम्परा तोड़ती है। भाजपा सरकार दुर्भावना से चुन चुनकर कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

Nagriya Nikay Chunav MP nagriya nikay chunav mp news in hindi MP Nagriya Nikay Chunav TODAY MP Nagriya Nikay Chunav 2021 MP nagriya nikay chunav MP Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें