Advertisment

MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CG सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, अनुकंपा नियुक्ति पर कही यह बात

author-image
Bansal News
MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CG सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, अनुकंपा नियुक्ति पर कही यह बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियां बीते छह माह से अनुकंपा मांग कर रहीं हैं। इस संबंध में अब एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीजी के सीएम भूपेश बघेल के लिए पत्र लिखा है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से इस संबंध में उचित विचार करने का आग्रह किया गया है।

Advertisment

प्रतिनिधिमंडल दिग्विजय सिंह से मिला था

दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सें मिली थीं। इस दौरान उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए किए जा रहे संघर्ष के सथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया था, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से पत्राचार किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने दिया बयान

इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दग्विजय सिंह द्वारा सीजी सीएम भूपेश बघेल को लिखे गए पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हर वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है। चाहे शिक्षाकर्मियों की बहनें हों या अलग-अलग वर्ग के कर्मचारी। दिग्विजय सिंह जी को पत्र लिखा पड़ा है, यह प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए की वह कितना अन्याय और अत्याचार छत्तीसगढ़ में कर रही है।

अगस्त 2022 में आदेश जारी किया गया था

यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 243 दिन से दिवंगत शिक्षकों की विधवाएं प्रदर्शन कर रही हैं। अगस्त 2022 में शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिुए एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें जिन शिक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यवाई शुरू की थी।

Advertisment

लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा संभाग के सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को इस संबंध में पत्र जारी किया था, लेकिन आज भी उनके परिजन अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कई दफा आंदोलन भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 

Earthquake India Alert: जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली -NCR में लगे भूकंप के झटके, नहीं रहा चक्रवात का असर

Tamannaah-Vijay Verma: आखिरकार तमन्ना को मिला प्यार, लस्ट स्टोरीज 2 को स्टार संग रिलेशनशिप की कंफर्म

Advertisment

Gizmore Curve: सबसे कम कीमत वाली AOD स्मार्टवॉच लॉन्च, स्पोर्ट्स मोड के साथ मिलेगी 10 दिन की बैटरी लाइफ

Bhupesh Baghel Digvijay Singh appointment. cg compassionate digvijay singh letter digvijay singh letter bhupesh baghels digvijay singh letter to cg cm bhupesh baghel digvijay singh wrote letter
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें