मध्यप्रदेश का मौसम: अगले कुछ दिनों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी शीतलहर, जानें फेंगल तूफान का क्या होगा असर

MP Weather Update: मध्यप्रदेश का मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी। इससे प्रदेश में तापमान तेजी से गिर जाएगा और ठंड, कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी।

MP Weather bhopal indore gwalior pachmari cold temperature update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश के कई शहरों का तापमान गिर रहा है। अगले कुछ दिनों में सर्द हवाएं तेज होंगी और ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर का माहौल बनेगा।

दिसंबर के आखिरी हफ्ते से कड़ाके की ठंड

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी। इससे प्रदेश में तापमान तेजी से गिर जाएगा और ठंड, कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। विशेष रूप से मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का प्रभाव ज्यादा होगा। दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जनवरी में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शीतलहर के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने की संभावना है।

हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी

अभी देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब क्षेत्र और अफगानिस्तान के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ का द्रोणिका बना हुआ है। हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी है।

[caption id="attachment_707986" align="alignnone" width="476"]MP Weather, bhopal ठंड में आग तापते लोग[/caption]

फेंगल तूफान का MP में कोई खास असर नहीं

फेंगल तूफान का मध्यप्रदेश पर कोई खास असर नहीं होगा, लेकिन हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा और रविवार से रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मध्यप्रदेश के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में शुक्रवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पचमढ़ी के मुकाबले मंडला शहर में अधिक ठंड थी, जहां रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री की कथा के कारण स्‍कूलों में छुट्टी: 8 दिन बंद रहेंगे इस शहर के स्‍कूल, संचालकों ने बताई वजह

भोपाल और इंदौर का तापमान

उमरिया में तापमान 7.4 डिग्री, नौगांव और राजगढ़ में 8 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.5 डिग्री रहा। मलाजखंड में 9.1 डिग्री, रीवा में 9.5 डिग्री और पचमढ़ी में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री तापमान रहा। इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री, भोपाल में 24.9 डिग्री, ग्वालियर में 25.5 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री और जबलपुर में 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: जानें क्यों रुक जाती है बालों की ग्रोथ ?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article