/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Hanuwantiya-Jal-Mahotsav-2020.jpeg)
Hanuwantiya Jal Mahotsav 2020: मध्य प्रदेश में खंडवा जिले के हनुवंतिया में आज से पांचवें जल महोत्सव (Hanuwantiya Jal Mahotsav) का आगाज होगा। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की मौजूदगी में जल महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिकॉर्डेड उद्बोधन का प्रसारण होगा।
खबरों के मुताबिक, पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन तकनीकी कारणों से यहां वर्चुअल प्रसारण में दिक्कत के चलते यह बदलाव किया गया।
15 जनवरी 2021 तक चलेगा जल महोत्सव
बता दें कि, जल महोत्सव हनुवंतिया टापू पर आयोजित किया जाता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हनुवंतिया टापू खंडवा जिले में स्थित है। वायु, रेल और सड़क तीनों ही मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है। जल महोत्सव के दौरान यहां पर्यटन विभाग द्वारा पैरामोटरिंग (Paramotoring), पैरासेलिंग (Parasailing), हॉट एयर बैलून (Hot air balloon) सहित कई वॉटर एक्टिविटी आयोजित की जाती है। इस साल एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जलाशय के किनारे स्थित हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर 15 दिसंबर से 15 जनवरी 2021 तक जल महोत्सव चलेगा।
क्या आप जानते हैं ?
-----
💎 जल महोत्सव मध्यप्रदेश के हनुवंतिया टापू पर आयोजित किया जाता है।
💎 प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हनुवंतिया टापू खण्डवा जिले में स्थित है।
💎 वायु, रेल एवं सड़क तीनों ही मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है।#JansamparkMPpic.twitter.com/DrYBB6HGCf— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 15, 2020
गौरतलब है कि, जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हनुवंतिया में प्रदेश सरकार जल महोत्सव का आयोजन कराती है। एक महीने तक चलने वाले इस जल महोत्सव के साथ ही इवेंट कंपनी द्वारा टेंट सिटी और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
Corona in MP: मप्र में कम हो रहा कोरोना का कहर, एक दिन में सामने आए 1058 मामले, 1084 मरीज हुए स्वस्थ
हालांकि कोरोना के कारण इस साल जल महोत्सव होगा या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ था। पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश में यह पहला आयोजन है। इसके पहले कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक आयोजन टल चुके हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us